{"_id":"5fb3c2ef8ebc3e9bbd5f621c","slug":"drinking-water-problem-of-kasaradevi-and-surrounding-areas-will-be-solved-almora-news-hld40422176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसारदेवी और आसपास के क्षेत्रों की पेयजल समस्या का होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसारदेवी और आसपास के क्षेत्रों की पेयजल समस्या का होगा समाधान
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने विकासखंड हवालबाग के पपरसैली, डीनापानी, कसारदेवी, कपड़खान आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभागीय अधिकारियों को फोन पर समाधान के निर्देश दिए।
लोगों ने चौहान के सम्मुख कसारदेवी, माट, मटेना, गधौली की पेयजल समस्या रखी। विधानसभा उपाध्यक्ष ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खातीऔर जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से फोन पर वार्ता की।
चौहान ने क्षेत्र की पेयजल की समस्या के तत्काल निराकरण के लिए जिला योजना से 18 लाख रुपये से कसार देवी पेयजल योजना में नई पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दिए। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने कहा कि शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
ईई ने भरोसा दिलाया कि दो माह के भीतर क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पिल्खवाल, ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह कर्म्याल, मनोज बिष्ट, हेमंत बिष्ट, मोहन सिंह, कुंदन सिंह, पान सिंह, करम सिंह, सुशील सिंह, कमलेश नेगी आदि भी मौजूद रहे।