फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   drinking water problem in Salt Tehsil headquarters

सांसद प्रतिनिधि ने पेयजल समस्या को लेकर सल्ट तहसील मुख्यालय में दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
drinking water problem in Salt Tehsil headquarters
सल्ट तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठे भाजपा सांसद प्रतिनिधि महेश्वर मेहरा और समर्थक। - फोटो : ALMORA
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। नगर समेत ग्रामीण इलाकों में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सल्ट क्षेत्र में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर भाजपा सांसद प्रतिनिधि महेश्वर मेहरा ने सोमवार को तहसील मुख्यालय में एक घंटे तक धरना दिया। पेयजल समस्या का 28 मई तक समाधान नहीं होने पर उन्होंने अनशन शुरू करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

गर्मी का सीजन शुरू होते ही मौलेखाल के आसपास के इलाकों में पानी की समस्या गहराने लगी है। सल्ट की सबसे बड़ी पेयजल योजना गुलार-करगेत से लोगों को तीसरे दिन पानी मिल पा रहा है, जो कि अपर्याप्त है। पीने के पानी के साथ ही मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। दूर दराज स्थित जल स्रोतों से लोग पानी लाकर गुजारा करने को मजबूर हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि विभाग के कर्मचारी किसी की सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर भाजपा सांसद प्रतिनिधि महेश्वर मेहरा ने सोमवार को तहसील मुख्यालय में एक घंटे तक धरना दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जल्द पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा है कि यदि 28 मई तक पानी की व्यवस्था सुचारू नहीं हुई तो तहसील मुख्यालय में अनशन प्रारंभ करने को वह मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed