फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   DR. Shivom released a book of Amber

स्वर्ग तारा जुन्याली राता को सुंणलौ तेरी-मेरी बाता...

Sun, 08 Feb 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 08 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
DR. Shivom released a book of Amber
मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला और विज्ञान शोध समिति की ओर से आयोजित रचना दिवस महोत्सव में छठे दिन कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बहुरंगी रंग बिखेरे। हेमंत जोशी द्वारा संपादित, डा. शिवओम अंबर की पुस्तक ‘आलोक अभ्यर्चन’ का विमोचन भी किया गया। पुस्तक का मुखपृष्ठ पद्मश्री डा. यशोधर मठपाल द्वारा बनाया गया है।
विज्ञापन


गायिका लता पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने रंगकर्मी मोहन उप्रेती के कृतित्व, व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संतोष कुमार ने बांसुरी वादन के जरिए कुमाऊंनी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी। रचना दिवस के तहत जीजीआईसी अल्मोड़ा में आयोजित लोकसंगीत कार्यक्रम में गायिका लता पांडे ने ‘ओ पाणी पन्यरा खिल-खिल किलै हंसै छै’, शेखर सिजवाली ने ‘देवी बाराही मेरी सेवा लिये’, ‘स्वर्ग तारा जुन्याली राता को, सुंणलौ तेरी-मेरी बाता’ आदि कुमाऊंनी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


 जिसे सुनकर लोग झूमने के लिए मजबूर हो गए। कार्यक्रम में मां लोक संस्कृति समिति, उत्तरांचल पर्वतीय कला केंद्र, दर्पण समिति के कलाकारों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उत्तरांचल पर्वतीय कला केंद्र के कलाकारों ने गढ़वाली लोकगाथा रामी का मंचन किया। मुख्य अतिथि प्रो. देव सिंह पोखरिया, विशिष्ट अतिथि मनोहर बृजवाल थे। कार्यक्रम संयोजक चंद्रकला भट्ट ने बताया कि रचना दिवस में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए स्कूलों में भी लोकसंगीत के आयोजन की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed