फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Don't go dear, Holi is coming...

Almora News: मत जाओ पिया होली आई रही...

Sat, 23 Mar 2024 01:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 23 Mar 2024 01:11 PM IST
विज्ञापन
Don't go dear, Holi is coming...
अल्मोड़ा। जिले में होली गायन शबाब पर है। कहीं पुरुषों की खड़ी होली तो कहीं महिलाओं की बैठकी होली की धूम मची है। होली गीतों पर सभी ने नृत्य कर धमाल मचाया। लोगों ने एक दूसरे को रंगों से भिगोकर सराबोर कर दिया।
विज्ञापन


सालम समिति की ओर से राम सिंह धौनी बहुउद्देशीय पुस्तकालय वाचनालय सभागार में आयोजित दो दिनी होली के समापन पर खड़ी होली गायन किया गया। होल्यारों ने जल कैसे भरूं जमुना गहरी ठाड़ी भरूं राजा राम जी देखें, बैठी भरूं भीगे चुनरी.., मत जाओ पिया होली आई रही जिनके पिया नित घर ही बसत हैं उनकी नारी रंग भरी..आदि होली गायन किया।
विज्ञापन

वहां समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, गोपाल सिंह मेहरा, विनोद जोशी, अमरनाथ सिंह रजवार, विपिन जोशी, डाॅ. जेसी दुर्गापाल, गोविंद लाल वर्मा, चंद्रमणि भट्ट, लोकमणि भट्ट, भगीरथ पांडे, हरीश पांडे आदि मौजूद रहे। दुगालखोला में प्रगति स्वयं सहायता समूह की ओर से आयोजित होली महोत्सव में महिलाओं ने होली गीतों पर नृत्य किया। वहां समूह की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, सचिव दीपा जोशी, रमा जोशी समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं। नगर के विभिन्न मोहल्लों में भी होली गायन की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------

बहुत दिनन के रूठे श्याम को होली में मनाई लाऊंगी...

रानीखेत। मिलनसार सामाजिक और सांस्कृतिक समिति की ओर से टूनाकोट में आयोजित होली में होल्यारों ने रंग जमाया। इस दौरान बहुत दिनन के रूठे श्याम को होली में मनाऊं लाऊंगी.., ये अखियां अलसानी पिया अब सेज चलो.., राधे नंद कुंवर समझाई रही..आदि होली का गायन किया गया। कृष्ण-राधा की होली का मंचन किया गया। कृष्ण की भूमिका में गुंजन, राधा की भूमिका में निकिता, सखियों की भूमिका में भावना, गरिमा, रश्मि रहीं। वहां समिति अध्यक्ष उर्मिला मेहरा, महेंद्र मेहरा, श्याम मेहरा, मदन मेहरा, गोपाल मेहरा आदि मौजूद रहे।

--------------------

होली के दौरान कुमाऊंनी झोड़े ने मचाया धमाल

भिकियासैण/ सोमेश्वर। मकसद संस्था की ओर से कड़ाकोट में आयोजित दो दिनी होली महोत्सव में महिलाओं ने नदी यमुना के तीर कदम चढि़ कान्हा बजाय गयो बासुरिया...समेत कई होली गीत गाए। होली गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। खोल दे माता खोल भवानी धरम किवाड़ा.. कुमाऊंनी झोड़े की शानदार प्रस्तुति देकर धमाल मचाया।
वहां संस्था के अध्यक्ष मनोहर सिंह, सचिव हेमा बिष्ट, सिरोमणी भतरौजी, पुष्पा बिष्ट, मंजू रावत, हंसी बिष्ट, देवकी देवी आदि मौजूद रहे। सोमेश्वर तहसील मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी और बैठकी होली गायन किया गया।

-----------------

द्वाराहाट में होली गीतों पर थिरके विद्यार्थी

द्वाराहाट। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट में छात्रसंघ की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने होली गीतों पर जमकर नृत्य किया। वहां छात्रसंघ अध्यक्ष नेहा भट्ट, उपाध्यक्ष मोहित, सचिव संदीप, कोषाध्यक्ष दीपांशु, छात्रा उपाध्यक्ष गुंजन, उप सचिव नमन पटवाल आदि मौजूद रहे। भैनर में उमेश त्रिपाठी के आवास पर हुई होली में होल्यारों ने होली गीत गाए। रंगकर्मी ललित त्रिपाठी की अगुवाई में विभिन्न रागों पर होली गायन किया गया। वहां ज्योतिषाचार्य विशंभर उपाध्याय, कैलाश त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।


---------------------

मौलेखाल में महिलाओं की खड़ी होली की धूम

मौलेखाल। महिला मंगल दल मौलेखाल की महिलाओं ने मौलेखाल, शशीखाल, तहसील चौक, प्रेमनगर में खड़ी होली गायन किया। महिलाओं ने शिव के मन माहि बसे काशी.. समेत कई होली गीत गाए। वहां शांति देवी, मोहनी देवी, कंचन रावत, दीपा मेहरा, सीमा रावत, पुष्पा रावत, गीता रावत, देवकी उपाध्याय, कविता पांडे, प्रभा पांडे, भावना बोरा, अंजू बोरा, सुशीला भंडारी आदि मौजूद रहे।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed