{"_id":"61facd0dc5c7875992125819","slug":"dog-bite-cases-rise-in-almora-almora-news-hld4526159196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में लोगों को अस्पताल पहुंचा रहे शहर के लावारिस कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में लोगों को अस्पताल पहुंचा रहे शहर के लावारिस कुत्ते
विज्ञापन
अल्मोड़ा में धूप में बैठा लावारिस कुत्तों का झुंड।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में इन दिनों कोविड का प्रकोप और मौसम का बदला मिजाज अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ा रहा है। इसके साथ ही नगर में घूमने वाले लावारिस कुत्ते भी लोगों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं। शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक इस कदर है कि पिछले दो माह में 230 लोगों पर कुत्तों ने हमला कर उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया है।
अल्मोड़ा की हर गली और चौराहे में लावारिस कुत्ते लोगों के लिए खतरा बना हुए हैं। कुत्तों के कारण ही कई क्षेत्रों में लोगों ने सुबह की सैर पर जाना छोड़ दिया है। सुनसान सड़क पर अगर आप दोपहिया वाहन से जा रहे हैं तो कुत्तों का आपके वाहन के पीछे भागना तय है जिससे कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। जिला अस्पताल में ही दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 तक 230 मामले ऐसे पहुंचे हैं जिन्हें लावारिस कुत्तों के काटने पर रैबिज का इंजेक्शन लगाना पड़ा। मंगलवार को भी कोचिंग जा रही एक युवती को कुत्तों ने बुरी तरह से काट लिया था।
नगर के इन क्षेत्रों में अधिक है लावारिस कुत्ते
अल्मोड़ा। खगमरा, सरसों, डुंगाधारा, धारानौला, एलआरसाह रोड, राजपुरा, रोडवेज स्टेशन, नरसिंहबाड़ी, विवेकानंदपुरी, मछली, चिकन मार्केट, लाला बाजार, चौक बाजार, मिलन चौक, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, खजांची मोहल्ला, गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार, पलटन बाजार, खत्याड़ी, पांडेखोला और एनटीडी आदि क्षेत्रों में कुत्तों का सबसे अधिक आतंक हैै।