फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people face problems.

आधे दिन तक बगैर डॉक्टर के संचालित हुआ इमरजेंसी वार्ड, कई डॉक्टर भी अवकाश पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
people face problems.
जिला अस्पताल में आधे दिन तक खाली पड़ी इमरजेंसी कक्ष की कुर्सी। - फोटो : ALMORA
कोरोना काल में भी डॉक्टरों की कमी मरीजों के लिए समस्या बनी हुई है। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में सोमवार को इमरजेंसी वार्ड बगैर डॉक्टर के ही संचालित हुआ। वहीं अस्पताल में आधे दर्जन से अधिक डॉक्टर भी अवकाश पर रहे। बाद में व्यवस्था के तौर पर इमरजेंसी वार्ड में एक डॉक्टर को तैनात किया। लेकिन आधे दिन तक मरीजों को उपचार के लिए इमरजेंसी और ओपीडी के बीच भटकना पड़ा। अस्पताल में कई विशेषज्ञ डॉक्टरों के भी अवकाश में रहने से स्वास्थ्य सुविधाएं नदारद रही।
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर के अवकाश पर रहने के कारण सोमवार को इमरजेंसी वार्ड में सुबह कोई भी डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं बैठा। हालांकि स्वास्थ्य कार्मिक ड्यूटी देते रहे, लेकिन इमजरेंसी वार्ड आधे दिन तक बगैर डॉक्टर के ही संचालित रहा। उधर अस्थि रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, ईएमओ, रेडियॉलोजिस्ट, ईएनटी समेत आधे दर्जन से अधिक डॉक्टर भी अवकाश पर रहे।
विज्ञापन

मरीज इमरजेंसी वार्ड से ओपीडी और ओपीडी से इमरजेंसी वार्ड तक भटकते रहे। आधे दिन बाद मनोचिकित्सक को व्यवस्था के तौर पर इमरजेंसी वार्ड में तैनात किया गया। इमरजेंसी समेत ओपीडी में डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मनोचिकित्सक को तैनात कर दिया गया है। वह खुद भी मरीजों का उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed