{"_id":"bd03c7ef2f310ca4c282f2e708bdf17e","slug":"doctors-chemist-xi-xi-30-run-win-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिस्ट इलेवन ने डॉक्टर्स इलेवन को 30 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिस्ट इलेवन ने डॉक्टर्स इलेवन को 30 रन से हराया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए क्रिकेट मैच में केमिस्ट इलेवन की टीम ने डॉक्टर्स इलेवन की टीम को 30 रन से पराजित किया। पहले खेलते हुए केमिस्ट इलेवन ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉक्टर्स इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर में 150 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
जितेंद्र वर्मा मैन ऑफ द मैच, देवेश पंत बेस्ट आलराउंडर, डा. निखिल टम्टा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, डॉ. अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सुधीर गुहा को सर्वश्रेष्ठ कैच का पुरस्कार मिला। अंपायर दीपक शाही और धीरज भट्ट, स्कोरर दुष्यंत, उद्घोषक गिरीश धवन, दीपक मेहता, विकास कन्नौजिया थे।
विज्ञापन
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एमएस सयाना, डॉ. जीसी पांडे, डॉ. बीसी पुनेठा, क्रिकेट कोच लियाकत अली खान, डीके सेन, क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा ने पुरस्कार प्रदान किए। वहां डॉ. पीके मेहता, राघव पंत, विनोद बिष्ट, विनोद चौहान, डॉ. मोहित, डॉ. एमसी पांडे, अशोक धवन, श्वेता वर्मा, डॉ. ललित पंत, बीएस मनकोटी, कस्तूरी अग्रवाल, गिरीश उप्रेती आदि थे।
विज्ञापन