फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Doctor outspoken against Baba Ramdev

बाबा रामदेव के खिलाफ डॉक्टर मुखर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Doctor outspoken against Baba Ramdev
अल्मोड़ा। बाबा रामदेव की गलत बयानबाजी से आहत डॉक्टरों में भारी रोष है। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड के आह्वान पर मंगलवार को अल्मोड़ा के डॉक्टरों ने बांह में काली पट्टी बांध सांकेतिक प्रदर्शन किया। कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी ने पतंजलि के उत्पादों का पूरी तरह बहिष्कार किया। वहीं आपदा अधिनियम में बाबा को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष डॉ. सीएस मार्छाल के नेतृत्व में सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि इन दिनों कोविड काल में अपनी चिंता छोड़ वह मरीजों के उपचार में जुटे हैं। कई डॉक्टरों ने परिजनों को तो कइयों ने अपने मित्रों, रिश्तेदार और अन्य संबंधियों को खोया उसके बाद भी हौसले के साथ डॉक्टर संक्रमण से बचाव कार्यों में जुटे रहे। इसी तरह लगातार सेवा भाव से वह रण पर डटे रहे। लेकिन बाबा रामदेव की इस तरह की अनर्गल बयानबाजी से डॉक्टर आहत हैं। सेवा भाव से कार्य करने वाले डॉक्टरों को उनके निष्ठा के साथ किए गए कार्यों का इस तरह की बयानबाजी के रूप में परिणाम दिया जाना निंदनीय है। लगातार पिछले कई दिनों से वह जानबूझकर बयानबाजी कर रहे हैं। डॉक्टरों ने जल्द ही बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दे डाली। इस मौके पर संगठन के सचिव डॉ. रंजन तिवारी, डॉ. जीवन मपवाल, डॉ. कुसुमलता, डॉ. हेमा रावत, डॉ. अरविंद पांगती, डॉ. नरेश प्रहरी, डॉ. नवीन जोशी, डॉ. निकिता, डॉ. प्रियंका, डॉ. अखिलेश, डॉ. रेनू, डॉ. कमल, डॉ. मनीष, डॉ. बसंत आदि ने विरोध जताया।
विज्ञापन

पतंजलि के उत्पादों का बहिष्कार करेंगे स्वास्थ्य कर्मी
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बाबा रामदेव के बयान से नाराज आईएमए के आंदोलन के समर्थन में प्रांतीय चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संघ के प्रांतीय आह्वान पर रानीखेत शाखा के चिकित्सकों ने भी काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बाबा अपना व्यवसाय चमकाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। डॉ. कमल किशोर ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी पतंजलि के उत्पादों के बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed