{"_id":"a3bfc98fd30a32129d9ff0dc7fac99b3","slug":"do-not-post-material-or-money-order-to-get-to-the-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में न मनीआर्डर मिल रहा न डाक सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में न मनीआर्डर मिल रहा न डाक सामग्री
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण डाक सेवकों के मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से गांवों की डाक सेवा बुरी तरह चरमरा गई है। गांवों में पंजीकृत पत्र, मनीआर्डर नहीं मिल पा रहे हैं। डाक सामग्री भी नहीं मिल रही। लोग आरडी में पैसा जमा नहीं कर पा रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीण बचत पत्र भी नहीं ले सके। सबसे ज्यादा परेशानी युवाओं के सामने आ खड़ी हुई है। युवा अभ्यर्थियों को विभिन्न किस्म के साक्षात्कारों के लिए बुलावा पत्र मिलने भी बंद हो गए हैं। ऐसे में रोजगार का सपना संजोए युवा खासे परेशान दिखाई दिए।
उधर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेेवक संघ के बैनर तले ग्रामीण डाक सेवक नारेबाजी करते हुए प्रधान डाकघर में एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण सेवकों का विभागीयकरण कर उन्हें सभी सुविधाएं देने, सेवकों की सेवा शर्तों की संरचना के बारे में न्यायाधीश समिति का गठन करने और डाक विभाग के कार्पोरेशन प्रस्ताव को टास्क फोर्स को रोके जाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन समस्याएं आज भी यथावत हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी मांगों को अनदेखा किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन और सभा में जय गिरि गोस्वामी, जगदीश सिंह, योगेंद्र प्रसाद, तारा चंद्र अधिकारी, रघुवीर सिंह गढ़िया, बलवंत सिंह, मान सिंह, चंचल सिंह, उमेश चंद्र टम्टा, प्रताप सिंह और गुमान सिंह आदि शामिल थे।