फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Do not neglect development work in Someshwar assembly constituency

Almora News: सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य में न बरते कोताही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Do not neglect development work in Someshwar assembly constituency
अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को विकास कार्य की समीक्षा बैठक की। कहा कि सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। फरवरी माह में कई शिलान्यास होना है। ऐसे में सभी विभाग समय रहते तैयारियां पूरी कर लें।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि सोमेश्वर में नवनिर्मित उप जिला अस्पताल का उद्घाटन जल्द से जल्द किया जाना है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के दिन अस्पताल में चिकित्सकों व अन्य आवश्यक स्टाफ की तैनाती कर दी जाए। डीएम अंशुल सिंह ने भी अधिकारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने की नसीहत दी। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल सहित प्रशासनिक व विकास से जुड़े अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


सोलर पेयजल पंपिंग की जांच का निर्देश
मंत्री ने विकासखंड ताकुला के गांव बीना के तोक दुर्गाथल और गांव भेटुली के तोक लोहारखोला में सोलर पेयजल पंपिंग योजना के निर्माण कार्य में गड़बड़ी की जानकारी सामने आने पर जांच का निर्देश दिया है। कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed