फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dnyan Women's Conference at Ramlila Maidan

दन्यां रामलीला मैदान में महिला सम्मेलन

Sun, 04 Sep 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां/अल्मोड़ा। Updated Sun, 04 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dnyan Women's Conference at Ramlila Maidan
महिला सम्मेलन में पहुंचे स्पीकर कुंजवाल - फोटो : अमर उजाला

दन्यां/अल्मोड़ा। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि महिला सशक्तीकरण से ही समाज आगे बढ़ सकता है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। कुंजवाल दन्यां रामलीला मैदान में महिला सशक्तीकरण पर आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की नींव हैं। महिलाओं के सम्मान से ही परिवार, समाज, देश उन्नति कर सकता है। महिलाएं परिवार की धुरी हैं। संविधान में महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पहल पर आज महिलाओं को त्रिस्तरीय पंचायतों के अतिरिक्त हर क्षेत्र में बराबरी का अधिकार मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि सामाजिक बुराईयों के खिलाफ आगे आएं और समाज को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हरीश रावत सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए कटिबद्ध है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ उन्हें उठाना चाहिए। श्रम विभाग, समाज कल्याण, जिला उद्योग केंद्र, आजीविका सहित अनेक विभागों के अधिकारियों ने अपने विभागों से संबंधित जानकारी महिलाओं को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा और संचालन उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत ने किया। सम्मेलन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, संयोजक डीसीबी चेयरमैन प्रशांत भैसोड़ा, सह संयोजक पूरन बिष्ट, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह सिंग्वाल, महिला अध्यक्ष लीला बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य निर्मला भैसोड़ा, अनिल पंत, चंद्रा पंत, नरेंद्र बनौला, महेश भट्ट, कुंदन गैड़ा, सतीश पंत, आनंद जोशी, हरीश जोशी, हरिमोहन भट्ट आदि ने विचार रखे। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं के अलावा आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed