फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dnyan, Janti LPG shortage

दन्यां, जैंती में रसोई गैस की किल्लत

Sat, 06 Jun 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा Updated Sat, 06 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा/दन्यां/जैंती। जिले के ग्रामीण इलाकों में रसोई गैस की समस्या गहरा गई है। दन्यां में दो माह से और जैंती में तीन माह से सिलेंडर नहीं मिले हैं। गैस नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने गैस की शीघ्र सप्लाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दन्यां क्षेत्र और आसपास के इलाकों में दो माह से रसोई गैस का वितरण नहीं हुआ है। जबकि जैंती तहसील के  बाराकोट, पुभाऊं, बिरखम, थामथोली आदि इलाकों में पिछले तीन माह से गैस का वाहन नहीं पहुंचा है। लंबे समय से गैस नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस वितरण की तिथि को उपभोक्ता खाली सिलेंडरों को लेकर निर्धारित वितरण स्थल पर पहुंचते हैं लेकिन रसोई गैस का वाहन नहीं आने के कारण उनको बिना गैस के वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

गैस नहीं आने के कारण उपभोक्ताओं को सिलेंडरों के ढुलान का अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ता है। इससे जहां उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं उनका समय भी बर्बाद हो रहा है। विवाह सीजन होने के कारण गैस की किल्लत और भी अधिक बढ़ गई है। ग्रामीण जंगलों से लकड़ी लाकर खाना बनाने की व्यवस्था कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित गैस एजेंसी को इस बारे में कई बार सूचना दी गई लेकिन रसोई गैस का वाहन नहीं पहुंचा। बाराकोट के प्रधान प्रीतम सिंह परिहार और पुभाऊं की प्रधान रेखा शर्मा ने गैस की आपूर्ति शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इधर इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि दन्यां क्षेत्र में रविवार को गैस का वाहन भेजा जाएगा। उन्होंने कहा जैंती क्षेत्र में भी शीघ्र रसोई गैस की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed