फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   DM to refer pregnant women angry

गर्भवती महिलाओं को रेफर करने पर डीएम नाराज

Sat, 04 Mar 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 04 Mar 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही होने पर अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को प्रसव की समुचित सुविधा नहीं दिए जाने शिकायतें आ रही हैं जिसे लेकर उन्होंने महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को रात्रि में महिला सर्जन की अनिवार्य ड्यूटी लगाने और गर्भवती को रेफर करने के बजाए उनका अस्पताल में ही इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने  2017-18 के लिए महिला अस्पताल के लिए बजट के प्राविधान का गहनता से परीक्षण करने और आवश्यक संशोधन कर औचित्य स्पष्ट करने के निर्देश कोषाधिकारी को दिए। 

महिला चिकित्सालय की चिकित्सा प्रबंध समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने अस्पतालों से आ रही शिकायतों को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कई बार महिलाओं के तीमारदार उनके पास शिकायत ले कर पहुंचते हैं। उन्होंने महिला चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल में रात्रि के समय सर्जन की अनिवार्य रूप से ड्यूटी लगाने और रात्रि ड्यूटी वाले डाक्टर को अगले दिन अवकाश की सुविधा देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इस बात पर गहरी नाराजगी जताई कि दिए गए निर्देशों के बावजूद अस्पताल में मरीजों का पंजीकरण समेत जिन डाक्टरों द्वारा मरीज को रेफर किया जा रहा है उसका उल्लेख पंजिका में नहीं किया जा रहा है और न ही चिकित्साधिकारी के उसमें हस्ताक्षर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने और अनुबंधों के अनुसार ठेकेदार द्वारा सही कार्य नहीं करने पर भुगतान में कटौती करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अनावश्यक रूप से मरीजों को परेशान करने और रुपए लेने की शिकायत सामने आई तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, किशन गुरुरानी, अशोक पांडे, कोषाधिकारी प्रकाश पंत ने भी विचार रखे। सीएमएस डा. निशा पांडे ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए आदेशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विमला मठपाल, प्रशासनिक अधिकारी रवि नेगी, दीपक भट्ट आदि मौजूद थेे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed