{"_id":"67c0afbe152d2e13b70de074","slug":"dm-inspects-report-of-illegal-mining-almora-news-c-232-1-ksp1005-124834-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: डीएम ने तलब की अवैध खनन की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: डीएम ने तलब की अवैध खनन की रिपोर्ट
Fri, 28 Feb 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने मुकदमा दर्ज करने की मांगी अनुमति
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक में अवैध खनन मामले में डीएम ने रिपोर्ट मांगी है। उधर, नायब तहसीलदार ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की अनुमति एसडीएम से मांगी है।
सरसों हवलबाग इलाके में कुछ लोगों ने पत्थरों का अवैध खनन किया था। इसकी शिकायत क्षेत्र के निवासी दीवान सिंह ने राजस्व प्रशासन को की थी। शिकायत के आधार पर खनन अधिकारी राहुल सिंह और नायब तहसीलदार दीवान सिंह ने बुधवार को छापा मारा था। यहां पर खनन कर रखे पत्थरों को क्षेत्र के लोगों की देखरेख में रखा गया था। बृहस्पतिवार को टीम ने अवैध खनन का आंकलन किया गया।
नायब तहसीलदार दीवान सिंह सलाल ने बताया कि अवैध खनन मामले में एसडीएम को पत्र भेजा है। एसडीएम से मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी गई है। इस बीच, जिलाधिकारी ने मामले की रिपोर्ट मांगी है और सभी तहसील अधिकारियों को अवैध खनन के खिलाफ छापे मारने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।