{"_id":"692ddcbb39f5e47db60bfc64","slug":"dm-inspected-gic-syalidhar-and-learned-about-the-problems-of-the-school-almora-news-c-232-1-shld1002-137087-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: डीएम ने जीआईसी स्यालीधार का निरीक्षण कर जानी विद्यालय की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: डीएम ने जीआईसी स्यालीधार का निरीक्षण कर जानी विद्यालय की समस्याएं
Mon, 01 Dec 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोमवार को जीआईसी स्यालीधार का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, हॉल और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवश्यकताओं और विद्यालय से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
विद्यालय भवन की वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए डीएम ने फर्श, दीवारों और छतों में आवश्यक सुधार करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर उन कार्यों को तुरंत शुरू किया जाए, जिनसे बच्चों के अध्ययन वातावरण पर सीधा प्रभाव पड़ता है। विद्यालय में संरचनात्मक सुधारों के लिए एक विशेष टीम जल्द निरीक्षण करेगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के कार्य किए जाएंगे।
इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए प्रयोगशालाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि विज्ञान शिक्षण और प्रायोगिक कार्य सुचारू रूप से हो सकें। डीएम ने कहा कि विद्यालयों की अवस्थापना में सुधार भविष्य की पीढ़ी में निवेश के समान है। इसलिए प्रशासन का प्रयास है कि विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों को और बेहतर बनाते हुए छात्रों के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और प्रेरणादायक वातावरण तैयार किया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र मौजूद रही।