{"_id":"366b06696b7832cf75cdac7ba2c8f5a3","slug":"diwali-in-almora-bristles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में दिवाली की जगमग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में दिवाली की जगमग
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 12 Nov 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतिशबाजी के दामों में पिछले साल की अपेक्षा इस बार पंद्रह से लेकर तीस फीसदी तक की बढ़ोतरी थी। इसके बावजूद इस दीपावली में जिले के नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में करीब दो करोड़ की आतिशबाजी की बिक्री का अनुमान है। नगर और ग्रामीण इलाकों में देर रात तक अनार, राकेट, रंग बिरंगी रोशनी से आसमान जगमग रहा।
विज्ञापन
देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही। आतिशबाजी के धुंआ पर्यावरण के लिए काफी घातक है। दीपावली पर्व पर भारी मात्रा में पटाखे छोड़े जाने से प्रदूषण की मात्रा भी काफी बढ़ जाती है। हालांकि अल्मोड़ा में प्रशासन और पालिका ने इस दौरान प्रदूषण जांचने को कोई व्यवस्था नहीं की थी।
विज्ञापन
महालक्ष्मी के दिन बाजारों में काफी भीड़ थी। दीप पर्व के बाद गुरुवार और शुक्रवार को अल्मोड़ा नगर का बाजार बंद रहेगा। अवकाश के चलते बाजार में चहल पहल नहीं थी। दीपावली की रात में पटाखे आदि से बाजार, गलियों और रास्तों में काफी कूड़ा जमा था, गुरुवार सुबह से ही पालिका कर्मी सफाई में जुटे रहे।
विज्ञापन
इससे गंदगी से निजात मिली। नगर औेर ग्रामीण इलाकों में कहीं पर भी जुए के फड़ लगने की शिकायत नहीं मिली। कोतवाल संजय गर्ब्याल ने बताया कि कोई अप्रिय घटना अथवा गैर कानूनी कृत्य होने की सूचना नहीं है।
108 कंट्रोल रूम देहरादून से मिली जानकारी आतिशबाजी जलाने के दौरान जिले के किसी भी क्षेत्र से दुर्घटना बारे के बारे कॉल नहीं आई।
अल्मोड़ा में इन दिनों मौसम साफ है। सुबह से लेकर देर साम तक अच्छी धूप खिल रही है। गुरुवार को भी आसमान में धूप खिली रही।