सीवर की गंदगी से परेशान लोगों ने लिंक रोड मेें जाम लगाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेरणा सदन के समीप सीवर लाइन के चेंबर से गंदगी रिस कर खुले स्थान पर बह रही है। इस स्थान पर आ रही तेज बदबू से आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गुस्साए तल्ला थपलियावासियों ने सोमवार को लिंक रोड में चक्काजाम कर विरोध जताया। बाद में उप जिलाधिकारी विवेक राय मौके पर पहुंचे। राय के नेतृत्व में अवैध तरीके से अधूरी सीवर लाइन से जोड़े गए घरों के ड्रेनेज के चार कनेक्शन तुड़वाए गए। उन्होंने अवैध रूप से ड्रेनेज पाइप सीवर लाइन से जोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। एसडीएम द्वारा की गई कार्रवाई के बाद लोगों ने जाम खोल लिया।
तल्ला थपलिया के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में सीवर लाइन का काम अधूरा पड़ा है, लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों ने अपने घरों के ड्रेनेज के पाइप सीवर लाइन से जोड़ दिए हैं। इस कारण प्रेरणा सदन के समीप सीवर लाइन के चेंबर से गंदगी रिस कर खुले स्थान पर बह रही है। इस स्थान पर आ रही बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इस मुद्दे को लेकर तल्ला थपलिया के लोगों ने सोमवार को लिंक रोड में चक्काजाम कर विरोध जताया। बाद में उप जिलाधिकारी विवेक राय मौके पर पहुंचे। राय के नेतृत्व में अवैध तरीके से अधूरी सीवर लाइन से जोड़े गए घरों के ड्रेनेज के चार कनेक्शन तुड़वाए गए। उन्होंने अवैध रूप से ड्रेनेज पाइप सीवर लाइन से जोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। एसडीएम द्वारा की गई कार्रवाई के बाद लोगों ने जाम खोल लिया। बाद में उन्होंने उप जिलाधिकारी को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि तल्ला थपलिया में घरेलू गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को माल रोड और लोअर माल रोड जाना पड़ता है। उन्होंने गैस सिलेंडर वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। बताया कि लिंक रोड में प्रेरणा सदन के पास संकरे मोड पर सड़क धंस गई है। इस कारण सफर के दौरान खतरा बना हुआ है।
जाम लगाने वालों में उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी, गौरव भंडारी, प्रकाश भट्ट, मनोज जोशी, सभासद हेम तिवारी, उक्रांद जिलाध्यक्ष दिवान बनौला, गिरीश नाथ गोस्वामी, उदय मेहरा, नंदन तिवारी, ममता जोशी, देवकी जोशी, बार एसोसिएशन के उपसचिव दीपक जोशी, नीरज तिवारी, नंदी जोशी, सविन भंडारी, बीना भट्ट, उषा भट्ट, बीना जोशी, मो. नईम, नमिता गैड़ा, कुंती बिष्ट, कीर्ति बल्लभ भट्ट, अखिलेश वर्मा आदि शामिल थे।