{"_id":"645a7ec47db1bbbc510224d9","slug":"district-womens-hospital-is-not-a-gynecologist-almora-news-c-8-hld1013-135341-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जिला महिला अस्पताल नहीं हैं महिला रोग विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जिला महिला अस्पताल नहीं हैं महिला रोग विशेषज्ञ
Tue, 09 May 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 09 May 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारे के बीच जिले की महिलाओं का स्वास्थ्य रामभरोसे है। जिले के सबसे बड़े जिला महिला अस्पताल महिला रोग विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ के तीन पद सालों से रिक्त चल रहे हैं। दो चिकित्सकों के भरोसे जिले की तीन लाख महिलाओं का उपचार हो रहा है।
अल्मोड़ा जिला महिला अस्पताल महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के सभी दावों की पोल खोल रहा है। अस्पताल में महिला मरीजों का भारी दबाव रहता है। जिले के लमगड़ा, सोमेश्वर, जैंती, भनोली, दन्या, खेती, पनुवानौला, कोसी, मजखाली, शहरफाटक, मोरनौला, पौधार, चितई, फलसीमा समेत जिले के दूर-दराज से गर्भवती महिलाएं जांच, प्रसव और अन्य उपचार के लिए यहां पहुंचती हैं। अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञों की कमी से उन्हें दिक्कत झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पांच पद सृजित हैं। तीन पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं। चिकित्साधिकारी ईएमओ के सृजित दो पदों के सापेक्ष एक पद रिक्त है। विशेषज्ञों की कमी की वजह से कई बार गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। कई बार हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही मरीज दम तोड़ देते हैं।
वार्ड ब्वॉय के पांच पद रिक्त
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल में वार्ड ब्वॉय की भी कमी है। यहां स्वीकृत सात पदों के सापेक्ष महज दो वार्ड ब्वॉय तैनात हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। पर्यावरण मित्रों के भी दो पद खाली चल रहे हैं। जिससे सफाई व्यवस्था में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
नर्सिंग अधिकारियों की भी है कमी
अल्मोड़ा। जिला महिला अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी भी मानकों के अनुसार तैनात नहीं हैं। अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी के 11 पद सृजित हैं। आठ पद रिक्त चल रहे हैं।
-- -- -- -- -
पदनाम स्वीकृत पद रिक्त पद
मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका 01 01
स्त्री रोग विशेषज्ञ 05 03
चिकित्साधिकारी ईएमओ 02 01
निश्चेतक 01 01
सिस्टर 05 01
नर्सिंग अधिकारी 11 08
चीफ फार्मासिस्ट 03 01
कनिष्ठ सहायक 01 01
वार्ड ब्वॉय 07 05 स्वच्छक 07 02
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट- महिला अस्पताल में रिक्त पदों की जानकारी निदेशालय को दी गई है। खाली पद शासन स्तर से भरे जाते हैं।
डॉ. आरसी पंत, सीएमओ अल्मोड़ा।