फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   District Ranikhet drive to make

जिले के लिए 27 को रानीखेत में होगा जुलूस प्रदर्शन

Sun, 25 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।  Updated Sun, 25 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
District Ranikhet drive to make
रानीखेत जिला बनाने की मुहिम - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत जिले की मांग को लेकर अभियान रानीखेत जिला ने आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। यहां सुभाष चौक पर हुई अभियान की बैठक में तय हुआ कि 27 सितंबर को बाजार में जुलूस, प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए अभियान के संयोजक डीएन बड़ोला ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उचित समय आने पर रानीखेत जिले का निर्माण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। जिला न बनने से रानीखेत शहर निरंतर पलायन की चपेट में है। 
विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर अभियान जिला रानीखेत ने पिछले दो सालों से अभियान चलाया हुआ है। इस बीच कई लोगों के वीडीओ संदेश भी लिए गए हैं। जिला न बनने से लोगों में आक्रोश है। पूर्व में स्मृति धरना, प्रदर्शन भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि आसपास के क्षेत्रों से भी जिले की मांग उठाकर लोग रानीखेत जिले के औचित्य पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि पूरा उपमंडल पहले रानीखेत तहसील का हिस्सा रहा है। रानीखेत जिले की मांग सर्वाधिक पुरानी है।


ऐसे में रानीखेत को जिला बनाना जरूरी है। बैठक पूर्व एमएलसी बीडी शर्मा, छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, मनोज कुमार अग्रवाल, नारायण सिंह बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी, देवी दत्त कबडवाल, डॉ. रामजी जोशी, कामरान कुरैशी, दीप चंद्र भगत, हेम बुधोरी, हरीश चंद्र जोशी, चंदन जोशी, नीरज भंडारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed