फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   District Hospital to start e-hospital

जिला अस्पताल को ई अस्पताल बनाने का काम शुरू

Sun, 20 May 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sun, 20 May 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन

 जिला अस्पताल को ई अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के तहत प्रदेश के दस अस्पतालों को ई अस्पताल बनाने की कवायद के तहत अल्मोड़ा जिला अस्पताल में काम शुरू भी हो गया है। ई सिस्टम से जुड़ने के बाद यहां मरीजों के मर्ज और इलाज की संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन हो जाएगी। ई अस्पताल बनाने में जुटी सिल्वर टच टेक्नोलॉजी नई दिल्ली के इंजीनियर इन दिनों यहां कर्मचारियों का बायोडाटा तैयार कर रहे हैं।  

विज्ञापन

 
  एनएचएम के तहत महिला और जिला अस्पताल हरिद्वार, एसपीएस ऋषिकेश, कोरोनेशन अस्पताल देहरादून, दून मेडिकल कालेज देहरादून, मेडिकल कालेज हल्द्वानी बेस अस्पताल हल्द्वानी, जिला अस्पताल अल्मोड़ा, जिला अस्पताल ऊधमसिंह नगर, और मेडिकल कालेज श्रीनगर आदि प्रदेश के दस अस्पताल ई अस्पताल बनने जा रहे हैं। प्रथम चरण में अल्मोड़ा जिला अस्पताल से काम शुरू हो गया है। ई अस्पताल बनने के बाद यहां के स्टाफ और मरीजों की जानकारी भी पूरी ऑनलाइन हो जाएगी। मरीज मोबाइल के जरिए भी ई अस्पताल में रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।  
विज्ञापन


सिल्वर टच टेक्नोलॉजी नई दिल्ली के दो इंजीनियर अनिल द्विवेदी और रत्नेश कुमार पिछले दिनों अल्मोड़ा आकर जिला अस्पताल में ओपीडी काउंटर, ओपीडी में मरीजों का रजिस्ट्रेशन, भर्ती मरीजों की डिटेल, बिलिंग, टेस्ट चार्जेज, इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की जानकारी के अलावा इंटरनेट स्पीड आदि सारी व्यवस्थाएं देख चुके हैं। इंजीनियरों द्वारा प्रोग्राम फीड करने के साथ ही अस्पताल के डॉक्टर, कर्मचारियों, स्टाफ नर्सों आदि का बायोडाटा भी तैयार किया जा रहा है। हालांकि ऑनलाइन होने में अभी समय लगेगा। इधर जिला अस्पताल के सीएमएस प्रकाश वर्मा ने बताया कि एनएचएम के जरिए पहले चरण के लिए 132300 रुपये आ चुके हैं। इस दौरान ऑनलाइन सिस्टम की तकनीकी जानकारी देने के लिए दो कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed