फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   district hospital Lift for a week lapsed

एक हफ्ते से खराब पड़ी है जिला अस्पताल की लिफ्ट

Tue, 31 Oct 2017 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Tue, 31 Oct 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
district hospital Lift for a week lapsed
जिला अस्पताल अल्मोड़ा में खराब पड़ी लिफ्ट। - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में लगी एक लिफ्ट कई साल खराब पड़ी रही। उसकी जगह लगाई गई दूसरी लिफ्ट भी पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ी है, जबकि इस लिफ्ट को लगे मात्र छह माह ही हुए हैं। लिफ्ट खराब होने से रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गंभीर रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराने में परेशानियां हो रही हैं और उन्हें सड़क से अस्पताल तक स्ट्रेचर के सहारे अथवा पीठ पर रखकर ले जाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि जिला अस्पताल में पूर्व में लगाई गई लिफ्ट कुछ समय बाद ही खराब हो गई थी। कई साल तक लिफ्ट बंद पड़ी रही। फिर लंबे समय बाद अस्पताल में दूसरी लिफ्ट लगाई गई। इसका शुभारंभ मार्च में हुआ था। छह-सात माह के भीतर ही इस लिफ्ट में खराबी आने लगी है। जानकारी के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से यह लिफ्ट बंद पड़ी है। जिससे रोगियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में नगर समेत जिले के आसपास तथा ग्रामीण क्षेत्रों के रोगियों का भारी दबाव रहता है। कई गंभीर रोगियों को सड़क से लिफ्ट के जरिये ही वार्ड में पहुंचाया जाता है, लेकिन लिफ्ट खराब रहने से गंभीर रूप से बीमार रोगियों को स्ट्रेचर में रखकर पैदल मार्ग से अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। लमगड़ा से इलाज के लिए पहुंचे किशन राम ने इस पर रोष जताते हुए कहा कि एक तरफ सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधारने के सपने दिखा रही है वहीं दूसरी तरफ जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में लगी लिफ्ट कई दिनों से खराब पड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाड़ेछीना से उपचार कराने जिला अस्पताल पहुंची संतोषी देवी ने बताया कि सीढ़ियां चढ़ने में उसके पैर में दर्द होता है। लिफ्ट खराब होने के कारण उसे काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में खराब पड़ी लिफ्ट को शीघ्र ठीक कराया जाना चाहिए।  


जिला आस्पताल अल्मोड़ा में लगी लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई है। इस कारण लिफ्ट का संचालन नहीं हो रहा है। संबंधित कंपनी से लिफ्ट को शीघ्र ठीक करने को कहा गया है ताकि रोगियों और उनके तीमारदारों को असुविधाओं का सामना न करना पड़े।
डा. प्रकाश वर्मा,  प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक  जिला अस्पताल अल्मोड़ा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed