फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   District Hospital Crossed 500 OPD Mark

जिला अस्पताल की ओपीडी 500 के पार हुई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
District Hospital Crossed 500 OPD Mark
अल्मोड़ा जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर में खड़े मरीज। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बदलते मौसम में लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में 551 ओपीडी रही। पर्ची काउंटर, दवा काउंटर समेत डॉक्टर कक्ष के बार मरीजों की कतार लगी थी। डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कुछ मरीज नंबर नहीं आने से परेशान भी दिखे।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक इन दिनों बुखार, पीलिया, सर्दी जुकाम, पेट दर्द, कान दर्द, आंख दर्द, एलर्जी आदि रोगों के मरीज बढ़े हैं। सुबह 11 बजे दवा के दोनों काउंटरों में मरीजों की भीड़ थी। 12.30 बजे एक्सरे कक्ष के बाहर कुछ मरीज कतार में खड़े थे। कुछ मरीज खड़े-खड़े थक गए तो वह आसपास ही बेंच में बैठ गए। कुछ मरीजों ने बताया कि सुबह जल्दी आ गए थे लेकिन यहां इतनी ज्यादा भीड़ है कि आधा घंटे बाद भी नंबर नहीं आया।
विज्ञापन

केस-01
नगर के धारानौला से दिखाने पहुंचे रियाज कुरैशी ने बताया कि सुबह 10 बजे पर्ची लगाई थी लेकिन 12 बजे तक नंबर नहीं आया है। मरीजों को सभी दवाएं अस्पताल से दी जानी चाहिए। पर्ची में कुछ दवाएं बाजार की लिखी होती है जिससे मरीजों की जेब ढीली हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-02
कौसानी के खुशाल राम हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने आए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे पर्ची लगाई थी लेकिन 12.30 बजे तक नंबर नहीं आया है। इंतजार करते-करते थक गया हूं, कब नंबर आएगा पता नहीं। वरिष्ठ नागरिकों को वरीयता दी जाए।
केस-03
आरासल्पड़ के मनीष पांडे अपने चाचा को दिखाने आए है। चाचा को व्हीलचेयर में इधर उधर ले जा रहे हैं। बताया कि हड्डी के डाक्टर को दिखाना है लेकिन उनके ऑपरेशन में जाने से इंतजार करना पड़ रहा है।

दूषित पानी पीने से जल जनित रोग हो जाते हैं। स्वच्छ पानी पीए जहां तक हो सके फिल्टर या उबला हुआ पानी इस्तेमाल में लाए। बासी भोजन न खाए। जंक फूड़ से बचे। ताजा फल और सब्जियों का अधिक सेवन करें।
-डॉ. कुसुमलता, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed