फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   District Hospital Almora gets first place in kayakalp Award

जिला अस्पताल अल्मोड़ा को कायाकल्प अवार्ड में मिलेंगे 25 लाख रुपये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
District Hospital Almora gets first place in kayakalp Award
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा को कायाकल्प अवार्ड के अलावा जिले के अन्य चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा को कायाकल्प अवार्ड में पहला स्थान प्राप्त करने पर 25 लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग को भी जिले का उत्कृष्ट स्वास्थ्य केंद्र चुना गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक डॉ. युगल किशोर पंत ने बताया कि अन्य तीन अस्पतालों को भी पुरस्कृत करने के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

मिशन निदेशक डॉ. युगल किशोर ने बताया कि गत 12 जून को राज्य क्वालिटी एश्यूरेंस कमेटी की बैठक में कायाकल्प अवार्ड के लिए नामित अस्पतालों के मूल्यांकनों पर सहमति प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा को 91.8 अंकों के साथ कायाकल्प अवार्ड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इतने ही अंकों के साथ जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग को भी पहला स्थान मिला है। जिसके लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा को 25 लाख रुपये धनराशि अवार्ड के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग को जनपद के उत्कृष्ट स्वास्थ्य केंद्र के लिए चुना गया है। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र को दो लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना और बिंता को भी सम्मानित कर 50-50 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। जिला के अस्पतालों की उपलब्धि पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed