{"_id":"574c931b4f1c1b2609108b44","slug":"district-championships-offer-from-four-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप चार जून से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप चार जून से
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 31 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत के कराटे खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिला खेल विभाग चार जून से यहां शिव मंदिर सभागार में जिला स्तरीय अंडर-18 कराटे डू चैंपियनशिप का आयोजन करेगा। जिसमें बालक बालिका वर्ग में तमाम प्रतिस्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता को जिला कराटे डू एसोसिएशन भी सहयोग करेगा। उद्घाटन प्रदेश के पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी करेंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव राष्ट्रीय रेफरी सतीश जोशी ने बताया कि चार जून को सुबह 11.20 बजे मुख्य अतिथि प्रदेश के पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। जबकि पांच जून को प्रतियोगिता का समापन कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री करन माहरा करेंगे। जबकि अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रचना रावत करेंगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग पर आधारित होगी। प्रतियोगिता में जिले भर की नौ टीमों के 150 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इधर इस प्रतियोगिता के लिए एसएसबी सीमांत मुख्यालय के आठ कराटे खिलाड़ियों का चयन भी हुआ है।
विज्ञापन