फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   District Bar Association elections: Fifteen candidates filed nominations for ten posts

जिला बार एसोसिएशन चुनाव : दस पदों के लिए पंद्रह प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
District Bar Association elections: Fifteen candidates filed nominations for ten posts
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते प्रत्याशी। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। दस पदों के लिए पंद्रह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो लोगों ने नामांकन किया है। वहीं उपसचिव, सह कोषाध्यक्ष, संप्रेक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन हुआ है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए है। उपसचिव, सह कोषाध्यक्ष, संप्रेक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष पद पर एक एक नामांकन होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को होगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित बार कक्ष में सोमवार सुबह 11 बजे से सायं चार बजे तक नामांकन प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष पद के लिए महेश चंद्र सिंह परिहार और शेखर लखचौरा, उपाध्यक्ष पद के लिए कवींद्र पंत और कुंदन सिंह लटवाल, महिला उपाध्यक्ष पद के लिए सुनीता पांडे और कामिनी कश्यप, सचिव पद के लिए भुवन पांडे और हिमांशु मेहता, कोषाध्यक्ष पद के लिए कमलेश कुमार और रोहित बिष्ट ने नामांकन दाखिल किया है। उपसचिव पद के लिए भगवत सिंह मेर, सह कोषाध्यक्ष के लिए इंतेखाब आलम कुरैशी, संप्रेक्षक के लिए मुरली मनोहर भट्ट, पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए भोलाशंकर जोशी, सह कोषाध्यक्ष के लिए डॉ. राजा हृदयेश अंडोला ने नामांकन भरा है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए त्रिभुवन पांडे, नारायण सिंह जीना, हरीश चंद्र लोहनी, सुरेंद्र कुमार अग्निहोत्री, वैभव ने पर्चे भरे।
विज्ञापन

आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
चुनाव समिति के अध्यक्ष केवल सती ने बताया कि मंगलवार 27 जुलाई को ग्यारह बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर दो से सायं चार बजे तक नामवापसी का समय निर्धारित है। 30 जुलाई को मतदान सुबह आठ बजे से सायं तीन बजे तक होगा। सायं 3:30 बजे से मतगणना होगी और परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी। नामांकन प्रक्रिया चुनाव समिति अध्यक्ष केवल स ती के अलावा सदस्य कृष्ण सिंह बिष्ट, गोकुल जोशी, पुष्पा भंडारी, जगदीश चंद्र तिवारी, चंद्रशेखर कपकोटी, नारायण राम की देखरेख में हुई। जिला बार एसोसिएशन में कुल 252 अधिवक्ता पंजीकृत हैं, जो कि मतदान में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed