{"_id":"67c33d1da3f501f21301b1b2","slug":"district-administration-opened-six-roads-closed-due-to-rain-almora-news-c-232-1-ksp1005-124934-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बारिश से बंद छह सड़कों को जिला प्रशासन ने खुलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बारिश से बंद छह सड़कों को जिला प्रशासन ने खुलवाया
विज्ञापन
अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब के पास भी रुक-रुककर हुई आवाजाही, वैकल्पिक मार्गों से गए वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। जिले में बीते दो दिनों में हुई बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। शनिवार सुबह तक जिले की करीब आठ सड़कें बंद थी। जिला प्रशासन ने शाम तक छह सड़कों पर यातायात सुचारू करवा दिया था। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास भी भूस्खलन के कारण आवाजाही प्रभावित रही। इस कारण रानीखेत और लगमड़ा की ओर से वाहनों को संचालित किया गया।
बृहस्पतिवार की रात से जिले में लगातार बारिश का दौरा चला। इस कारण आठ सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। डीएम ने सभी सड़कों को खुलवाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग की ओर से जेसीबी मौके पर तैनात की गई थी। जिले की छह सड़कों पर आवाजाही सुचारू करा दी गई है। बंद दो सड़कों सेराघाट-कुंजकीमोला और भुजान-पाखुड़ा मोटर मार्ग को खुलवाने के प्रयास जारी हैं।
धंसी हुई सड़क को ठीक कराने के निर्देश
जिला प्रशासन ने मलगड़ा में कपकोट के निकट धंस गई सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इस सड़क पर शुक्रवार को एक एंबुलेंस के गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि दो महिलाएं घायल हो गई थी। इस सड़क पर शनिवार को सावधानी पूर्वक यातायात संचालित किया गया। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने सड़क को दुरुस्त कर यातायात संचालित करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
डोबली-चौसा मार्ग पर यातायात संचालन को बनाई रणनीति
अल्मोड़ा। क्वारब के विकल्प के रूप में तैयार किए जाने वाले डोबली-चौसा मार्ग के तैयार किए जाने के लिए जिला मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने जल्द इस सड़क की मरम्मत के लिए सुझाव दिए।