{"_id":"5fe87c078ebc3e41a2366847","slug":"distributed-checks-of-financial-aid-almora-news-hld4088541154","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा उपाध्यक्ष ने आर्थिक सहायता के चेक बांटे, चौपाल में समस्याएं सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा उपाध्यक्ष ने आर्थिक सहायता के चेक बांटे, चौपाल में समस्याएं सुनी
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कैंप कार्यालय धारानौला में निर्धन और जरूरतमंद परिवार की करीब 35 महिलाओं को आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए। इसके साथ ही उन्होंने हवालबाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत तलाड़ में चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। खिलाड़ियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
तलाड़ के ग्राम प्रधान विनोद सिंह ने क्षेत्र में पेयजल समस्या से निजात दिलाने पर विधानसभा उपाध्यक्ष का आभार जताया। क्षेत्र में विधायक निधि से किए जा रहे कार्यों पर भी संतोष व्यक्त किया। खत्याड़ी-तलाड़-सैनार मोटर मार्ग पर डामरीकरण करवाने पर भी ग्रामीणों ने खुशी जताई। विधानसभा उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्राम पंचायत की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक निधि से धनराशि भी प्रदान की। इस मौके पर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी कनिका कनवाल और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विधानसभा उपाध्यक्ष ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद कनवाल, भाजपा मंडल महामंत्री मदन सिंह बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, विनोद सिंह, कमलेश नेगी, शंकु भाई, दान सिंह, मदन सिंह, सुरेश, पान सिंह, आदि मौजूद रहे।