{"_id":"6015a8738ebc3e5bb0705299","slug":"dispute-in-the-district-hospital-almora-between-a-ruckus-a-tamardar-and-a-doctor-almora-news-hld4130311156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल अल्मोड़ा में बवाल, तीमारदार और डॉक्टर के बीच हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल अल्मोड़ा में बवाल, तीमारदार और डॉक्टर के बीच हुआ विवाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
अल्मोड़ा। शुक्रवार रात जिला अस्पताल में डॉक्टर और तीमारदार के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। काफी देर तक अस्पताल में हंगामा हुआ। इस बीच अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। तीमारदार का आरोप है कि एक डॉक्टर ने उस पर हाथ उठा दिया। वहीं डॉक्टरों ने भी मामले में अभद्रता का आरोप लगाया है। बाद में किसी तरह माहौल शांत हुआ।
शुक्रवार शाम तीमारदार एक मरीज को गंभीर हालत में अस्पताल लाए। वहां इमरजेंसी में तैनात एक महिला डॉक्टर ने मरीज को भर्ती किया। अस्पताल में भर्ती मरीज का उपचार चल रहा था, लेकिन गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने तीमारदारों से मरीज को रेफर किया लेकिन तीमारदारों के असमर्थता जताने पर मरीज को अस्पताल में किसी अन्य वार्ड में भर्ती किया गया। इसी बीच मरीज के ही एक अन्य तीमारदार से डॉक्टर की बहस हो गई। कुछ देर तीखी नोकझोंक के बाद मामला बढ़ गया।
कुछ ही देर में अस्पताल में हंगामा हो गया। अस्पताल में आसपास से भारी संख्या में लोग पहुंचे। तीमारदार का आरोप है कि एक महिला डॉक्टर ने उसे तमाचा जड़ कर धक्का-मुक्की भी की। वहीं डॉक्टरों का आरोप है कि तीमारदार बार-बार परेशान कर रहा था। समझाने पर वह अभद्रता कर रहा था। इस बीच अस्पताल में काफी देर हुए हंगामे में एक सुरक्षा कर्मी का पर्स भी चोरी हो गया। देर रात पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है। इधर प्रभारी पीएमएस डॉ. अरविंद पांगती ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन किसी भी डॉक्टर या तीमारदार की ओर से शिकायत नहीं आई।