{"_id":"5c3204a0bdec22569a51bedf","slug":"dispute-did-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफओ के तबादले के बाद भी विवाद नहीं हुआ शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफओ के तबादले के बाद भी विवाद नहीं हुआ शांत
Sun, 06 Jan 2019 10:38 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व डीएफओ पंकज कुमार के कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों और डीएफओ के बीच हुआ विवाद उनके जाने के बाद भी नहीं थमा है। एक तरफ जहां डीएफओ पंकज कुमार द्वारा कोसी पुनर्जनन योजना के तहत चल रहे कार्यों में अनियमितताओं की जांच की संस्तुति पर शासन ने कार्रवाई शुरू की है वहीं कुछ महिला कर्मचारियों द्वारा तत्कालीन डीएफओ पर लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों पर महिला आयोग ने भी जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
नवंबर में तत्कालीन डीएफओ पंकज कुमार से विवाद के चलते अल्मोड़ा वन प्रभाग और सिविल सोयम विभाग के कर्मचारी अपने प्रभागों को छोड़कर वन संरक्षक कार्यालय में काम करने लगे थे। कर्मचारियों ने डीएफओ का तबादला नहीं होने तक वन संरक्षक कार्यालय में ही काम करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
इस दौरान वन विभाग की कुछ महिला कर्मचारियों ने डीएफओ पर अनावश्यक परेशान करने का भी आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत उन्होंने महिला आयोग में की। मामला तूल पकड़ने लगा तो 30 नवंबर को शासन स्तर से डीएफओ पंकज कुमार का तबादला कर दिया गया। उसके बाद कर्मचारी अपने प्रभागों में लौट आए थे। उसी दिन नए डीएफओ डॉ. प्रवीण कुमार ने चार्ज ले लिया था।
विज्ञापन
मालूम हो तत्कालीन डीएफओ पंकज कुमार ने कोसी पुनर्जनन योजना के तहत चल रहे कार्यों में वन विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनियमितता की बात करते हुए जांच के निर्देश दिए थे। बताया गया कि उन्होंने उस दौरान शासन को भी संस्तुति की थी।
वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक तत्कालीन डीएफओ पंकज कुमार की संस्तुति के आधार पर शासन ने कोसी पुनर्जनन अभियान के तहत चल रहे वन विभाग के कार्यों की जांच के निर्देश दिए हैं। इधर यह भी पता लगा है कि डीएफओ और कर्मचारियों के विवाद के दौरान कुछ महिला कर्मचारियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाए थे। बताया गया है कि इन शिकायतों पर दो-तीन दिन पूर्व मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में भी महिला आयोग द्वारा अपर मुख्य सचिव महिला बाल कल्याण को दिए गए जांच के निर्देश की कापी पहुंची है।
इधर इस मामले में वन संरक्षक उत्तरी वृत आईपी सिंह ने बताया कि वन विभाग की कुछ महिला कर्मियों द्वारा तत्कालीन डीएफओ के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत की गई थी। महिला आयोग द्वारा प्रकरण की जांच के संबंध में एक कापी उनके पास भी पहुंची है।