फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Discussion on several diseases including malaria, pneumonia in the seminar

करंट हेल्थ इश्यूज विषय पर द्वाराहाट में सेमीनार, प्रतियोगिताएं भी हुई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Discussion on several diseases including malaria, pneumonia in the seminar
जंतु विज्ञान विभाग के सेमीनार को संबोधित करते अतिथि। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। स्वतंत्रता सेनानी स्व. मदन मोहन उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जंतु विज्ञान विभाग की करंट हेल्थ इश्यूज आफ इंडिया विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया। मलेरिया, निमोनिया, कैंसर, इबोला वायरस, निपाह वायरस सहित तमाम बीमारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस मौके पर बीमारियों के निराकरण के उपाय भी बताए गए।
विज्ञापन

जंतु विज्ञान विभागीय परिषद द्वारा डॉ.कमला उपाध्याय के नेतृत्व में हुए इस सेमीनार में मानव शरीर में तमाम कारणों से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया। बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई गई। इस मौके पर हुई प्रतियोगिता में प्रिया उपाध्याय ने प्रथम, नीरज कांडपाल ने द्वितीय तथा स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेमीनार में बीएससी प्रथम तथा पंचम सेमेस्टर और कला वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। निर्णायक की भूमिका डॉ.प्रकाश भट्ट, डॉ.विपिन सुयाल और डॉ.सुधीर जोशी ने निभाई। सेमीनार में डॉ.निशा, डॉ.महेंद्र प्रसाद, शोध छात्र पंकज आर्या, वंदना साह, शीतल, अंकिता, गरिमा भारती, स्वाती उपाध्याय, गरिमा पांडेय, रश्मि कांडपाल, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन जंतु विभागीय परिषद अध्यक्ष गरिमा पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed