फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Discussion of involvement of politicians and officials in underworld don prakash pandey case

पीपी प्रकरण: कहीं पैरोल के लिए तो नहीं बुना गया तानाबाना, नेताओं से लेकर अधिकारियों के शामिल होने की चर्चा

Tue, 10 Sep 2024 12:11 PM IST
हीरा मेहरा राजेश शर्मा, संवाद
राजेश शर्मा, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 10 Sep 2024 12:11 PM IST
सार

अल्मोड़ा जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडे उर्फ पीपी प्रकरण में नेताओं से लेकर अधिकारी और कुछ संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल बताए जा रहे हैं। यह चर्चा प्रशासनिक और पुलिस महकमे में तेजी से चल रही है। 

विज्ञापन
Discussion of involvement of politicians and officials in underworld don prakash pandey case
Don Prakash Pandey - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अल्मोड़ा जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडे उर्फ पीपी को संत का चोला पहनाने, जूना अखाड़े में शामिल करने और कई आध्यात्मिक संपत्तियों का उत्तराधिकारी बनाने जैसी सारी कवायद कहीं उसे पैरोल दिलाने के लिए तो नहीं की जा रही, इस पर सवाल उठने लगे हैं। पूरे प्रकरण में नेताओं से लेकर अधिकारी और कुछ संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल बताए जा रहे हैं। यह चर्चा प्रशासनिक और पुलिस महकमे में तेजी से चल रही है। मामले में शासन ने भी जांच बैठा दी है।

पांच सितंबर को प्रकाश पांडे उर्फ पीपी को जेल में दीक्षा दिए जाने के जूना अखाड़े के कुछ संतों के दावे के बाद यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर इस पूरे प्रकरण के पीछे पीपी और उसके सलाहकारों की मंशा क्या है।

विज्ञापन

खासतौर पर, प्रशासनिक हल्कों में यह चर्चा आम है कि कहीं पीपी को पैरोल पर बाहर लाने के लिए तो संतई चोले का सहारा नहीं लिया जा रहा है। संत समाज से जुड़े एक शख्स का दावा है कि पीपी की छवि को सुधरा हुआ दिखाकर पैरोल दिलाने के प्रयास की प्रबल संभावना लग रही है क्योंकि इस आधार पर पूर्व में कई आरोपी लाभ उठाते रहे हैं। इन चर्चाओं के बीच पुलिस का खुफिया तंत्र इस पूरे प्रकरण में पराेक्ष और अपरोक्ष रूप से जुड़े लोगों पर पैनी नजर रख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- पहाड़ी टोपी में दिखे दीपक रावत: मां नयना देवी मंदिर में पहुंचकर की पूजा-अर्चना, लोगों से की ये अपील

हिंदू संगठन का नेता रडार पर
सूत्रों ने बताया कि इस पूरे मामले में जेल में पीपी से मिलने आए संत तो जांच के दायरे में हैं ही, हिंदू संगठन का एक नेता भी पुलिस के रडार पर है। बताया गया कि नेता ने ही पांच सितंबर को जेल के अंदर संतों को ले जाने और फिर पत्रकारवार्ता कराकर प्रचार-प्रसार कराने का तानाबाना बुना था। इस नेता पर भी पुलिस की नजरें हैं। उसे जांच के लिए बुलाया जा सकता है।

जल्द अल्मोड़ा जेल आएंगे जांच अधिकारी
उत्तराखंड सरकार ने पीपी को जेल के भीतर कथिततौर पर दीक्षा देने की जांच के आदेश दिए हैं। अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन यशवंत चौहान को मामले की जांच सौंपी गई है। उन्हें एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। उम्मीद है कि जांच अधिकारी जल्द ही अल्मोड़ा जेल आएंगे।

जेल प्रशासन हर जांच के लिए तैयार
जेल अधीक्षक जयंत पांगती ने बताया कि बंदियों से सामान्य मुलाकात के लिए जेल के नियमों का पूरी सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को भी जो मुलाकात हुई वह पूरी तरह नियमानुसार ही थी। जेल प्रशासन हर जांच का सामना करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed