{"_id":"5751dd324f1c1b2438109da8","slug":"disaster-management-vehicles-and-dedicated-murls","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन वाहन और म्यूरल्स का लोकार्पण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन वाहन और म्यूरल्स का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन वाहन और म्यूरल्स का लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सीएम हरीश रावत ने आपदा राहत, खोज और बचाव के लिए आधुनिक उपकरणों से लैस वाहन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से अल्मोड़ा काफी संवेदनशील है। आपदा प्रबंधन दल को इस वाहन के उपलब्ध हो जाने से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
डीएम सविन बंसल ने मुख्यमंत्री को बताया कि वाहन को मोडीफाइड कर इसमेें वुड, आयरन, कंकरीट कटर के साथ ही स्ट्रेचर, सीट हारनेस, जुमार, सर्च लाइट, ड्रेगन लाइट, बेल्चा, गैंती आदि उपकरण रखे गए हैं। डीएम ने बताया कि कार्मिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं को आपदा राहत का प्रशिक्षण देकर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र 24 घंटे काम करता है। लोग आपदा की सूचना केंद्र के टॉल फ्री नंबर 05962-237874 और 327875 पर किसी भी समय दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में डीएम द्वारा फाइबर म्यूरल्स की स्थापना की पहल की सराहना की। सर्किट हाउस में लगाए गए म्यूरल के लोकार्पण अवसर पर उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जिले का स्वतंत्रता आंदोलन में गौरवमयी स्थान है।
विज्ञापन
शहीदों की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने और संस्कृति के संर्वद्धन को ब्लॉक मुख्यालय समेत अन्य स्थानों पर म्यूरल लगाएं। सीएम ने इसके लिए डीएम से जिला योजना में प्रस्ताव लाने को कहा। इस दौरान अन्य नेतागणों और अधिकारियों के अलावा आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, जलागम विकास परिषद उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल, अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी आदि थे।