फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Disaster in Ranikhet-Dwarahat

रानीखेत में घरों के आंगन दरके, भूस्खलन से भवनों को हुआ खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Disaster in Ranikhet-Dwarahat
सोमेश्वर-बिंता मोटर मार्ग पर गिरे पेड़ को हटाते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के लछीना मनारी में पूरन सिंह के आंगन की दीवार टूटने से भवन को खतरा हो गया है। मेहलखंड में नई सड़क का मलबा तुला राम की छत पर गिर गया। ताड़ीखेत में पान सिंह रौतेला के घर का संपर्क मार्ग बंद हो गया है। पंतकोटली में नवीन चंद्र के घर का रास्ता क्षतिग्रस्त होकर छत पर गिर गया। उन्होंने तहसील प्रशासन से तत्काल सहायता की अपील की है। बिल्लेख के खनखे में पटवारी चौकी के नीचे से भूस्खलन होने के कारण बालम सिंह के भवन को खतरा हो गया है। वहां बिजली के कई पोल भी जमींदोज हो चुके हैं। सोमवार तीन बजे बारिश रुकी और धूप खिली।
विज्ञापन

बिंता-सोमेश्वर मार्ग में गिरे पेड़
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट-बिंता-सोमेश्वर मोटर मार्ग पर कई जगह बोल्डर और पेड़ गिर जाने से कुछ घंटों तक यातायात बाधित रहा। थाना प्रभारी द्वाराहाट और बग्वालीपोखर चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने पेड़ काटकर सड़कों से बोल्डर भी हटाए। द्वाराहाट नगर क्षेत्र के तहसील रोड पर यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल की दीवार ढहने से कुछ घंटों के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा। बाद में प्रशासन ने जेसीबी से सड़क को खोला। तहसील क्षेत्र के ग्राम असगोली, बिंता, मैनोली, सैली-सुनोली, दिखोली, कुंवाली आदि स्थानों पर भी कई लोगों के घरों की दीवारें और आंगन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन

चिलियानौला और ताड़ीखेत में 23 घंटे बाद आई बत्ती
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बारिश के दौरान 33 केवी की लाइन पर झूला देवी के पास चीड़ के भारी भरकम पेड़ गिरने से चिलियानौला, ताड़ीखेत क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार शाम 23 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी दिनभर बिजली न आने के कारण ताड़ीखेत, गनियाद्योली, चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्रों में रहने वाले लोग परेशान रहे। लोगों को मोबाइल फोन, लैपटॉप चार्ज कराने के लिए जूझना पड़ा। ऊर्जा निगम के एसडीओ सौरभ जोशी ने बताया कि झूला देवी के पास पेड़ गिरने से 33 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। लाइन जोड़ने के लिए कई लोगों को लगाया गया था। सोमवार देर शाम आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed