{"_id":"6344581eae64bd196630f75a","slug":"disaster-in-garur-kausani-garud-news-hld478548879","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़ के गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप, सड़क बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़ के गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप, सड़क बंद
विज्ञापन
कौसानी में सड़क में चीड़ के पेड़ गिरने से यातायात रहा तीन घंटा बंद
- फोटो : GARUD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ गंगा के उफान भरने से जल संस्थान की गरुड़ द्वितीय पेयजल योजना का हेड क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे नगर क्षेत्र के नौघर, टानीखेत, टीट बाजार समेत 12 से अधिक गांवों की पेयजल आपूर्ति बंद हो गई है। जल संस्थान के कर्मी क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को सुधारने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
जल संस्थान के जेई अशोक कुमार भट्ट ने बताया कि नदी का जलस्तर कम होते ही संस्थान योजना को सुधारेगा। लाहुरघाटी और गोमती घाटी में भी कई पेयजल योजना और डंगोली-सैलानी संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। जखेड़ा की ग्राम प्रधान हेमा परिहार, पूर्व प्रधान ईश्वर परिहार ने गांवों को पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। कौसानी-बैजनाथ मोटर मार्ग पर लौबांज के पास चीड़ के कई पेड़ गिरने से तीन घंटे तक यातायात बंद रहा। सूचना मिलते ही कौसानी और बैजनाथ पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ों को हटाकर यातायात के लिए मार्ग खोला।
बारिश से फसल बर्बाद, किसान मायूस
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में चार दिन से लगातार बारिश से नदी, नाले उफान पर हैं। कई मोटर मार्ग मलबे से पट गए हैं। आवाजाही बंद होने से स्थानीय बाजारों में सन्नाटा पसरा है। धान की फसल को भारी क्षति पहुंचने से किसान मायूस हैं। सिंचाई विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर बैजनाथ झील के सभी गेट चार दिन से खुले रखे गए हैं। बैजनाथ-कौसानी मोटर मार्ग की नालियां बंद होने से कई दुकानों में पानी घुस गया। वहां रखा सामान भीगने से दुकानदारों को क्षति पहुंची है।