फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Disabled certificate made in the camp, compensation for land received

Almora News: बदियाकोट में बने दिव्यांग प्रमाणपत्र, मिला मुआवजा

Thu, 23 Nov 2023 06:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 23 Nov 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Disabled certificate made in the camp, compensation for land received
बागेश्वर के बदियाकोट में आयोजित बहुउद्दशीय ​शिविर में महिला की समस्या सुनते विधायक सुरेश गढि़या
बदियाकोट के जीआईसी में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत कपकोट के दूरस्थ इलाके बदियाकोट के जीआईसी में बहुउद्देश्यीय शिविर लगाकर विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में सात दिव्यांगों को प्रमाणपत्र जारी किए गए। नौ लोगों के आधार कार्ड बनाने के साथ ही 21 लोगों को सड़क में कटी जमीन का मुआवजा बांटा गया। शिविर में 50 लोगों के स्वास्थ्य की जांच और दवा बांटी गई। विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
डीएम अनुराधा पाल की अध्यक्षता और विधायक सुरेश गढि़या की मौजूदगी में लगाए गए शिविर में कुंवारी के ग्रामीणों ने गांव तक जल्द सड़क बनाने की मांग की। सोराग निवासी जीवन सिंह ने आवासीय भवन बनाने की मांग की। वाछम के ग्रामीणों ने राजकीय हाईस्कूल वाछम का उच्चीकरण, पिंडर पुल सरणी से मल्ला वाछम तक सड़क बनाने, जांतोली में विद्युतीकरण, सुंदरढुंगा ग्लेशियर ट्रैकिंग रूट का निर्माण कराने और दूरसंचार टावर लगाने की मांग की।
विज्ञापन

जीआईसी बदियाकोट के पीटीए अध्यक्ष शिव सिंह दानू ने विद्यालय में एनसीसी संचालित कराने, प्रवक्ताओं की तैनाती और इंटरनेट की सुविधा देने की मांग की। बदियाकोट न्याय पंचायत में केंद्रीय विद्यालय खोलने और गेस्ट हाउस की सुविधा मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कालो में वन पंचायत का गठन करने की मांग उठी। बदियाकोट निवासी मोहनी देवी ने राशन कार्ड से वंचित लोगों के राशन कार्ड बनाने की मांग की। बदियाकोट निवासी केशर सिंह ने बदियाकोट-बोरबलड़ा निर्माणाधीन सड़क से गोशाला और उपजाऊ भूमि को हुए नुकसान की जानकारी दी। मुआवजा दिलाने की मांग की।

विधायक सुरेश गढि़या ने कहा कि सरकार घर के नजदीक समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगा रही है। अधिकारी जनता की समस्याओं को हल्के में न लें। समस्याओं के समाधान में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू समेत कई विभागीय अधिकारी और अधिकारी मौजूद थे।
फोटो नंबर 23बीजीएस 06पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed