{"_id":"58f255fb4f1c1bbc7fcf932a","slug":"dirt-in-barrage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैराज में गंदगी पर अधिकारियों से जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैराज में गंदगी पर अधिकारियों से जताई नाराजगी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 15 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
बैराज में गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कोसी बैराज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बैराज में गंदगी पर नाराजगी जताई। सिंचाई विभाग और जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित सफाई होते रहे। इसके लिए जिम्मेदारी तय कर ली जाए।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि अल्मोड़ा शहर और आसपास के गांवों में पेयजल मुहैया कराना प्राथमिकता है। जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल वितरण के लिए रोस्टर तैयार कर लें और उसी के अनुसार ही पेयजल वितरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं प्रत्येक मोहल्ले में जाकर पेयजल वितरण की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
जहां पर पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता है। ऐसे नगर और समीपस्थ क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाएं। पेयजल वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पेयजल से जुड़े अधिकारी अपने मोबाइल हमेशा ऑन रखें। जनता की शिकायत को गंभीरता से लें। जनता भी अपनी समस्याएं सीधे उन्हें दूरभाष पर बता सकती हैं।
विज्ञापन
पेयजल विभाग के अधिकारियों से गरमी के मौसम में शहर में पानी की आपूर्ति बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने मटेला पंप का भी निरीक्षण किया और जानकारी ली। बैराज तक सड़क सहित अन्य कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर सीडीओ जेएस नगन्याल, सिंचाई विभाग के ईई नवीन सिंघल, जल संस्थान के एई मुकेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, कैलाश गुरुरानी, संजय जोशी आदि थे।