फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Diploma Pharmacist Association

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Diploma Pharmacist Association
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की बैठक में मंचासीन पदाधिकारीगण। (संवाद) - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में हुई बैठक में वक्ताओं ने सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर भिकियासैंण ब्लॉक इकाई के लिए एचडी सती अध्यक्ष, ललित नेगी मंत्री, गणेश चंद्र कोेषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य बनने के 21 वर्ष बाद भी फार्मेसिस्ट संवर्ग का पुनर्गठन नहीं किया गया है। संवर्ग का पुनर्गठन कर पदोन्नति के पदों में बढ़ोतरी की मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह एसीपी में पदोन्नति के पद का वेतनमान और ग्रेड वेतन दिया जाए। पोस्टमार्टम भत्ते में व्याप्त विसंगत दूर कर तीन सौ रुपये भत्ता मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन मांगों को लेकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। यदि इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होती है तो प्रांतीय आह्वान पर पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला स्तर की समस्याएं लंबित हैं। इसके लिए सीएमओ से वार्ता का प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डीके जोशी और संचालन जिला मंत्री रजनीश जोेशी ने किया। वहां पर कार्यकारी अध्यक्ष जीएस कोरंगा, जे पी मनराल, मनोहर मेहता, एचडी सती, नवीन जोशी, ललित नेगी, केसी थापा, प्यारेलाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed