फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   dimanding freedom from monkey and boar

बंदर, सूअरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
dimanding freedom from monkey and boar
चौखुटिया के गोदी में नारेबाजी करती बंदरों के आतंक से परेशान महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बंदर, सूअरों के आतंक ने लोगों को रुलाकर रख दिया है। इसी से परेशान तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों की महिलाओं ने गोदी में एकत्रित होकर बंदर और सुअरों से शीघ्र निजात दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि बंदर, सुअर पहले सिर्फ खेत और बगीचों को ही नुकसान पहुंचा रहे थे, लेकिन अब दिन दहाड़े लोगों पर झपट रहे हैं। महिलाओं का कहना था कि बंदर कुंडी खोलकर घर के अंदर से भी सामान उठा ले जा रहे हैं। छोटे बच्चों को अकेले छोड़ना भी मुश्किल हो रहा है। महिलाओं ने बंदर, सुअरों पर शीघ्र रोक न लगने पर आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में विमला देवी, शांति, मोहनी, भवानी देवी, गोविंदी, तुलसी, राधा, गीता, गायत्री, कौंशल्या, मोहनी, शांति, गोपाल दत्त, पुष्कर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed