{"_id":"57c322434f1c1b602fd50156","slug":"dimand-to-make-ramganga-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा जिले की मांग को लेकर जुटाया जनसमर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा जिले की मांग को लेकर जुटाया जनसमर्थन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
रामगंगा जिला बनाओ
- फोटो : अमर उजालाा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। रामगंगा जिला निर्माण की मांग एक बार फिर से उठने लगी है। रामगंगा जिले की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बासोट बाजार में जुलूस निकाला। बासोट में हुई जनजागृति समिति की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रानीखेत को जिला मुख्यालय बनाने से दूरस्थ तहसीलों की जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने रामगंगा को जिला बनाने की मांग की। संयोजक राकेश नाथ ने कहा कि भिकियासैंण, सल्ट, स्याल्दे, चौखुटिया ब्लॉकों को मिलाकर पृथक रामगंगा जिले का सृजन किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने इन ब्लॉकों को जबरन प्रस्तावित रानीखेत जिले में शामिल करने का प्रयास किया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से रामगंगा जिला बनाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन सरकारों ने इसे नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा कि रामगंगा जिला बनने तक ग्रामीण चुप नहीं रहेंगे। बैठक में तय हुआ कि रामगंगा जिले के लिए सरकार पर दबाव बनाने को जनचेतना अभियान चलाने के साथ ही आंदोलन किया जाएगा। बैठक में नंदन रावत, जीवन नेगी, सुंदर रौतेला, नवीन चंद्र, शिव सिंह, बालम तड़ियाल, दिलीप डंगवाल, कुंदन सिंह, त्रिलोक चंद्र, प्रकाश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन