फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Didihat policeman posted in Dwarahat dies under suspicious circumstances

Almora News: द्वाराहाट में तैनात डीडीहाट के पुलिस जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव

Wed, 24 Apr 2024 04:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 24 Apr 2024 04:40 PM IST
सार

Almora News: द्वाराहाट थाने में तैनात डीडीहाट निवासी कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किराए के कमरे में उसका शव मिला। 

विज्ञापन
Didihat policeman posted in Dwarahat dies under suspicious circumstances
पुलिस जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वाराहाट थाने में तैनात डीडीहाट निवासी कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किराए के कमरे में उसका शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम सलामी देते हुए शव उनके पैतृक गांव भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ के डीडीहाट निवासी नवीन कन्याल (47) द्वाराहाट थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बुधवार सुबह काफी देर बाद वह ड्यूटी में नहीं पहुंचे तो साथी उसके कमरे में पहुंचे। भीतर से बंदर दरवाजा नहीं खुला तो साथियों ने किसी तरह अंदर प्रवेश किया। कांस्टेबल अचेतावस्था में पड़ा मिला। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Almora: विधायक के भाई और भांजे के खिलाफ केस दर्ज, पीड़ित के समर्थन में थाने पहुंचे मंत्री; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस जवानों और अधिकारियों ने उसे अंतिम सलामी देते हुए शव उसके पैतृक गांव रवाना किया। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि फिलहाल कांस्टेबल की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया दिल का दौरा मौत का कारण है। कारणों का पता लगाने के प्रयास हो रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed