फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Did not persuade girlfriend's marriage to be suicide

प्रेमिका के शादी को राजी न होने पर किया था आत्मदाह

Fri, 15 Dec 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Fri, 15 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन

पुलिस ने बीते पांच दिसंबर को लमगड़ा ब्लॉक के जीआईसी सत्यौं में दसवीं के छात्र राकेश कनवाल की संदिग्ध हालत में जलकर हुई मौत के मामले का खुलासा कर दिया है। एसएसपी पी रेणुका देवी ने पत्रकारों को बताया कि राकेश का उसी विद्यालय की एक लड़की के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।वह लड़की को शादी के लिए राजी करना चाहता था, लेकिन लड़की के मना करने पर वह तनाव में था। इसी के चलते उसने शरीर में आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। आग लगाने के लिए वह मिट्टी तेल भी खुद ही घर से लेकर आया था। लड़की ने मजिस्ट्रेटी बयान में राकेश के आत्महत्या की धमकी देने की बात कही है।

विज्ञापन


 मालूम हो कि लमगड़ा ब्लॉक के अंतर्गत जीआईसी सत्यौं में दसवीं में पढ़ने वाले छात्र राकेश कनवाल (15) पुत्र गोपाल सिंह कनवाल बीते पांच दिसंबर को सुबह प्रार्थना के वक्त कक्षा में संदिग्ध हालत में आग लगने से बुरी तरह झुलस गया था। घटना के कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई थी। मृत्यु से पूर्व पुलिस के सामने दिए गए बयानों में राकेश का कहना था कि चार नकाबपोश युवक स्कूल में आए और उन्होंने उसके शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। बाद में राकेश के पिता गोपाल सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इधर, मामले की जांच के बाद शुक्रवार को एसएसपी पी रेणुकादेवी ने पत्रकारों को बताया कि राकेश ने खुद अपने शरीर में मिट्टी तेल डालकर आग लगाई थी। बताया कि घटना के दिन वह खुद पड़ोस में रहने वाली तारा देवी से मिट्टी तेल मांग कर ले गया था। विद्यालय पहुंचकर वह प्रार्थना में नहीं गया और स्कूल के कमरे में उसने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। एसएसपी ने बताया कि राकेश द्वारा उपयोग में लाए जा रहे मोबाइल फोन के कॉल डिटेल से पता लगा कि वह पिछले छह माह से स्कूल की एक लड़की से बातें किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दिन भी उसकी सुबह आठ बजे से पहले उस लड़की से लंबी बात हुई। लड़की के भी पुलिस और मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए गए हैं। लड़की का कहना था कि राकेश उससे शादी के लिए राजी होने को कहता था। मना करने पर राकेश ने लड़की को आत्महत्या करने की धमकी भी दी थी। लड़की ने अपने बयानों में कहा है कि घटना के दिन भी राकेश ने उससे कहा कि अगर उसने हां नहीं बोला तो वह आत्महत्या कर लेगा। बाद में उसने स्कूल में जाकर आत्मदाह कर लिया। एसएसपी ने बताया कि राकेश ने मृत्यु से पहले एक-दो लड़कों के साथ विवाद होने की बात कही थी। इन लड़कों के बारे में भी पूरी तहकीकात की गई। उन्होंने बताया कि दोनों लड़के अल्मोड़ा में आईटीआई करते हैं और घटना के दिन दोनों की लोकेशन अल्मोड़ा में मिली। किसी के द्वारा जलाने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed