{"_id":"5d7007a78ebc3e93d228eff3","slug":"dialysis-service-in-base-hospital-closed-almora-news-hld3554765132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल में डायलिसिस सेवा बंद...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल में डायलिसिस सेवा बंद...
विज्ञापन
dooe close hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के मरीजों को अब सितंबर 20 तक डायलिसिस की सेवा नहीं मिल सकेगी। डायलिसिस की सेवा के लिए तैनात डाक्टर लंबे अवकाश पर चले गए हैं। बेस अस्पताल में डायलिसिस का इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को अब इलाज के लिए हल्द्वानी जाना पड़ रहा है। इधर जिला अस्पताल में भी रोगियों को फिजिशियन के नहीं होने से दिक्कतें आ रही हैं।
दरअसल मरीजों के लिए इस वर्ष जनवरी माह से बेस अस्पताल में डायलिसिस की सेवा शुरू की गई थी। इसके लिए जिला अस्पताल में तैनात फिजिशियन डा. पीएस टाकुली को ट्रेनिंग देकर ट्रेंड किया गया था। तब से वही हफ्ते में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को बेस अस्पताल में मरीजों का डायलिसिस कर रहे थे। दो दिन पहले पारिवारिक कारणों से उन्होंने 20 सितंबर तक अवकाश ले लिया है। इससे बेस अस्पताल में डायलिसिस सेवा बंद हो गई है।
डायलिसिस उपचार के लिए बेस अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को इलाज के लिए हल्द्वानी जाना मजबूरी बन गया है। बेस अस्पताल के पीएमएस डा. एचसी गड़कोटी ने बताया कि फिजिशयन के आने के बाद ही मरीजों का डायलिसिस उपचार किया जाएगा। इधर फिजिशयन के अवकाश में जाने से जिला अस्पताल में भी रोगियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में करीब चार सौ की ओपीडी हर रोज होती है उसमें भी 90 से 100 लोग हर रोज फिजिशयन से इलाज कराने पहुंचते हैं। हालांकि जिला अस्पताल में चेस्ट फिजिशयन के तौर पर एक डाक्टर और हैं। जिला अस्पताल के पीएमएस डा. प्रकाश वर्मा ने बताया कि फिजिशयन डा. पीएस टाकुली 21 सितंबर को ड्यूटी ज्वाइन करेंगे।