फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dhaulchina Now Gets Civil Police Station

Almora News: धौलछीना में थाने का हुआ शुभारंभ, राजस्व पुलिस व्यवस्था हुई खत्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Dhaulchina Now Gets Civil Police Station
धौलछीना के आईटीआई भवन में थाना खोलने के विरोध में थानाध्यक्ष सुशील कुमार को दिया ज्ञापन। संवाद - फोटो : ALMORA
धौलछीना (अल्मोड़ा)। विकासखंड भैंसियाछाना में शुक्रवार को नवसृजित धौलछीना थाने का विधिवत शुभारंभ हो गया है। धौलछीना थाने के अंतर्गत 116 गांवों को शामिल किया गया है। सुशील कुमार यहां के पहले थानाध्यक्ष बने हैं। थाना खुलने के बाद राजस्व पुलिस व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो गई है।
विज्ञापन

नए साल में विकासखंड भैंसियाछाना को थाने की सौगात मिली थी। धौलछीना आईटीआई के खाली पड़े आवासीय भवन में वैकल्पिक रूप से थाने का शुभारंभ किया गया है। लोगों को उम्मीद जगी है कि थाना खुलने से अपराधों में कमी आएगी और कानून, सुरक्षा व्यवस्था पहले से बेहतर होगी।
विज्ञापन

विकासखंड के 11 पटवारी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अब तक 8 पटवारियों के कंधों पर थी। थाना खुलने के बाद अब यह क्षेत्र रेगुलर पुलिस के पास आ गए हैं। राजस्व पुलिस क्षेत्र में कई बार अपराध होने पर अपराधियों को पकड़ना मुश्किल हो जाता था। एक राजस्व उप निरीक्षक को दो-दो पटवारी क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई थी। गंभीर अपराध से संबंधित मामलों को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए थाने में स्टाफ
नवसृजित धौलछीना थाने में थानाध्यक्ष के अलावा 10 हेड कांस्टेबल, सात कांस्टेबल, दो महिला कांस्टेबलों की नियुक्ति हुई है। शुक्रवार को सभी ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

आईटीआई परिसर में थाना खोलने का विरोध
धौलछीना। आईटीआई परिसर में थाना खोलने से ग्रामीण भड़क गए हैं। उन्होंने आईटीआई परिसर में थाना खोलने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे आईटीआई के संचालन में दिक्कतें आ सकती हैं। ग्रामीणों ने मामले में नव नियुक्त थानाध्यक्ष के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने थाने के लिए शीघ्र भवन निर्माण कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भविष्य में आईटीआई में ट्रेड बढ़ने के साथ कर्मचारियों की नियुक्ति होने पर उनके लिए आवासीय भवन की कमी हो सकती है। ज्ञापन देने वालों में दीवान सिंह मेहता, गोपाल मेहरा, धन सिंह, गोविंद सिंह, महिपाल सिंह, प्रताप जीना, विनोद मेहरा, विक्रम बोरा, बचे सिंह बोरा, बलवंत बोरा आदि मौजूद थे।
फोटो- 27एएलएम27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed