{"_id":"596cdad54f1c1bf51d8b46cb","slug":"dhaulchina-diyari-motorway-not-open-even-after-ten-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलछीना-दियारी मोटर मार्ग दस दिन बाद भी नहीं खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलछीना-दियारी मोटर मार्ग दस दिन बाद भी नहीं खुला
अमर उजाला ब्यूरो धौलछीना (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
दियारी मोटर मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से जगह-जगह मलबा आने से बंद धौलछीना-दियारी मोटर मार्ग दस दिन बाद भी यातायात के लिए नहीं खुल सका है। इस कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण आठ किमी पैदल चलकर धौलछीना बाजार खरीददारी करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
बारिश होने पर धौलछीना-दियारी मोटर मार्ग में जगह-जगह मलबा आ गया था। इस कारण मोटर मार्ग पिछले दस दिनों से बंद पड़ा है। मार्ग बंद होने के कारण दियारी, कांचुला, सगबडा, बमनगांव, पत्थरखानी, रूपीकूड़ा आदि गांवों के लोगों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों को घरेलू सामान की खरीददारी के लिए आठ किमी पैदल चलकर धौलछीना बाजार आना पड़ रहा है। बाजार से गांव की दूरी अधिक होने के कारण कई ग्रामीण खच्चरों में रोजमर्रा का सामना ढो रहे हैं। खच्चर से सामान ढोने पर एक बार में ही ग्रामीणों के 400 रुपये खर्च हो जा रहे है।
विज्ञापन
सड़क में बने कलवर्ट और नालियां मलबे से पट गई हैं। कई स्थानों पर सड़क की दीवारें ध्वस्त हो गई हैं। जिस कारण सड़क काफी संकरी हो गई है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर ही तालाब बन गया है। सड़क में कई स्थानों पर कीचड़ भी एकत्रित हो गया है। मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों, कर्मचारियों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दियारी की क्षेत्र पंचायत सदस्य भावना रावत ने बताया कि सड़क की स्थिति काफी खराब है। रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीददारी के लिए ग्रामीणों को आठ किमी पैदल चलकर धौलछीना आना पड़ रहा है। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से सड़क को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है।
धौलछीना-दियारी मोटर मार्ग में कई स्थानों पर मलबा आ गया है। बारिश होने पर लगातार मलबा गिरने से दिक्कते हो रही हैं। जेसीबी मशीन से मलबा हटाया जा रहा है। मार्ग शीघ्र यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
गिरीश चंद्र जोशी, ईई पीएमजीएसवाई।