फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dhauladevi Wins Kho Kho Championship

जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में धौलादेवी ब्लाक का दबदबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dhauladevi Wins Kho Kho Championship
ताड़ीखेत में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खो-खो खेलतीं दो टीमें। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता यहां राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय ताड़ीखेत के श्रद्धानंद खेल मैदान में शुरू हुई। अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग में 11 ब्लॉक के 200 से अधिक बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। अंडर 19 बालक वर्ग के फाइनल में धौलादेवी ने भिकियासैंण को हराया। वहीं, बालिका वर्ग में धौलादेवी ने भैंसियाछाना विकासखंड का पराजित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी एसएस चौहान और संयोजक प्रधानाचार्य रोशनलाल टम्टा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सह संयोजक प्रधानाचार्या रोजी नैयर, जिला खेल समन्वयक अल्मोड़ा नवीन लाल वर्मा, ब्लॉक कीड़ा समन्वयक डा शिवराज सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे। बालक और बालिका के लिए कोर्ट नंबर 1 कोर्ट नंबर दो खो खो ग्राउंड का निर्माण किया गया। बालक वर्ग में 10 मैच और बालिका वर्ग में 10 मैच खेले गए अंडर-19 बालक वर्ग का फाइनल धौलादेवी और भिकियासैंण के मध्य खेला गया जिसमें धौलादेवी ने भिकियासैंण को पराजित किया, वहीं बालिका वर्ग में धौलादेवी और भैंसियाछाना के मध्य मैच खेला गया जिसमें धौलादेवी ने भैंसियाछाना को पराजित किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक डा शिवराज सिंह बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में चंदन सिंह मेहरा मनमोहन देव, अजय चंद, राजीव खाती, राहुल त्यागी ,गीता शर्मा, लक्ष्मण सिंह परगाई, कामाक्षी कांडपाल ,सुनील कुमार, संतोष भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed