फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dharanaula begin training in bakery

धारानौला में बेकरी प्रशिक्षण शुरू

Wed, 01 Mar 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 01 Mar 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन

 पुलिस परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस परिवार की महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बुधवार को धारानौला में एक माह के बेकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस परिवार की महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। धारानौला में सरस्वती बेकरी में शुरू हुए प्रशिक्षण में प्रशिक्षक खजान पांडे ने बताया कि एक माह के कोर्स में प्रतिभागियों को पेटीज, क्रीमरोल, ब्रेड, पिज्जा, बर्गर, केक और बिस्कुट बनाने के गुर सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में पुलिस परिवार की 30 महिलाएं और 10 महिला कर्मी भाग ले रही हैं। एसएसपी ने बताया कि प्रशिक्षण में बीपीएल परिवार की 10 महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। इच्छुक महिलाएं पांच मार्च तक बीपीएल कार्ड की छायाप्रति पुलिास लाइन अल्मोड़ा में जमा कर कोर्स में शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बेकरी कोर्स के बाद हाउस कीपिंग का कोर्स भी करवाया जाएगा। मालूम हो कि एसएसपी की पहल पर पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए ब्यूटीपार्लर और बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर नगर उपाधीक्षक आरएस टोलिया, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू केएस मेहता, प्रभारी मीडिया सेल हरीश चंद्र पंत, हेमा ऐठानी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed