{"_id":"645697752192c1aa3e05ec95","slug":"dharana-by-harish-rawat-almora-news-c-8-1-132613-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: टम्टा शिल्प उन्नयन संस्थान की उपेक्षा से नाराज पूर्व सीएम रावत ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: टम्टा शिल्प उन्नयन संस्थान की उपेक्षा से नाराज पूर्व सीएम रावत ने दिया धरना
Sat, 06 May 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 06 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस शासनकाल में गुरुड़ाबांज में स्वीकृत हरि प्रसाद टम्टा शिल्प उन्नयन संस्थान की उपेक्षा से कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नाराज हैं। उन्होंने शनिवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ चौघानपाटा स्थित लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चंद्र जोशी पार्क में उपवास रख धरना दिया। उनके समर्थन में विधायक मनोज तिवारी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार अभी भी नहीं जागी तो अगले चरण में दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुड़ाबांज स्थित रुके हुए शिल्पकला केंद्र के भवन में उपवास पर बैठेंगे।
धरनास्थल पर हुई सभा में पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि देश में पुरानी धरोहर और देश के लिए अपना योगदान देने वाले देशभक्तों के नाम मिटाने का दौर चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार देश के संविधान को तार-तार कर रही है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में पहाड़ की विलुप्त हो रही ऐतिहासिक शिल्पकला के संरक्षण के लिए दूरगामी सोच के तहत समाज के अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं का पलायन रोकने और उन्हें अपने गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जागेश्वर विधानसभा के गुरुड़ाबांज में 100 करोड़ की लागत का प्रस्तावित मुंशी हरिप्रसाद टम्टा शिल्पकला उन्नयन केंद्र की घोषणा कर प्रथम चरण में निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये अवमुक्त किए थे।
अपने कार्यकाल में वन भूमि हस्तांतरण के साथ उन्नयन केंद्र के लिए सड़क पहुंचाने के साथ भवन का निर्माण शुरू किया। छह वर्ष से निर्माणाधीन भवन का एक मंजिला भवन का लिंटर भी पड़ गया था लेकिन इसके बाद प्रदेश की भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया चाहे वह त्रिवेंद्र रावत, तीरथ रावत की सरकार हो या अब मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सरकार। हरीश रावत ने कहा कि उनका उपवास धामी सरकार की नींद खोलने की कोशिश की है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा और विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते भाजपा सरकार हरि प्रसाद टम्टा शिल्प उन्नयन संस्थान के कार्य को आगे नहीं बढ़ा रही है। कांग्रेस हर चरण में भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करेगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा शिल्पकला उन्नयन केंद्र जागेश्वर विधानसभा में विकास का सबसे बड़ा उदाहरण था। दुर्भाग्य है कि प्रदेश में छह वर्ष से अधिक समय तक सत्ता में मौजूद भाजपा सरकार की ओर से राजनीतिक विद्वेष के कारण एससी वर्ग के विकास को ठेंगा दिखाया है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज और संचालन जिला महामंत्री गीता मेहरा ने किया।
ये बैठे धरने में
पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह, जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी, पूर्व अध्यक्ष आनंद बगडवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष किशन लाल, जिला पंचायत सदस्य देेवेंद्र बिष्ट, प्रताप राम आर्या, प्रदेश अल्पसंख्यक महामंत्री अमन अंसारी, जिला महामंत्री दीवान सतवाल, नगर महामंत्री (संगठन) वेभव पांडेय, पूर्व दर्जा मंत्री एके सिकंदर पवार, एनडी पांडेय, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र आर्या, वीके पांडे, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष दीवान भैसोड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रमेश भाकुनी, लक्ष्मण ऐेठानी, केवल सती, मनोज सनवाल, प्रदेश महिला महामंत्री प्रीति बिष्ट, ब्लाॅक अध्यक्ष मनोज रावत, पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान, हर्ष कनवाल समेत तीनों विधानसभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।