{"_id":"5fd89cb18ebc3e3c87151d47","slug":"dharamshala-to-be-built-for-devotees-at-jageshwar-bhadoria-almora-news-hld407382884","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं के लिए जल्द धर्मशाला बनाई जाएगी: भदौरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं के लिए जल्द धर्मशाला बनाई जाएगी: भदौरिया
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम कैंप कार्यालय में हुई जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक में जागेश्वर मंदिर में बाहर से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विभिन्न प्रकरणों पर विचार-विमर्श हुआ। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जल्द ही जागेश्वर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा। जिसका आगणन ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा कर लिया गया है। उन्होंने इसी माह जल्द धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
बैठक में जटागंगा में स्वच्छता बनाए रखने के लिए हरित शवदाह व्यवस्था का आगणन तैयार कर इसे शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने केएमवीएन द्वारा निर्मित ऑडिटोरियम को मंदिर समिति के कार्यालय और अन्य प्रयोजन के लिए प्रयोग करने के निर्देश दिए। मंदिर समूह के पीछे देवदार वन के संरक्षण के लिए वन विभाग से समन्वय स्थापित कर उसमें तारबाड़ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मंदिर समूह के अंतर्गत लगे सीसीटीवीऔर सोलर लाइट के तारों को भूमिगत करने के निर्देश दिए।
डीएम ने उपजिलाधिकारी सदर को मंदिर में पेयजल के लिए अतिरिक्त टैंक बनाने का आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने चितई में नव निर्मित शौचालय में स्वच्छक रखने की सहमति प्रदान की। इसके अलावा चितई में कूड़ा निस्तारण के लिए दिए गए वाहन के संचालन पर भी चर्चा की गई। डीएम ने उपजिलाधिकारी को मंदिर का निरीक्षण और स्थानीय लोगों के साथ विचार-विमर्श कर अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान डीएम ने चितई गोलू मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक भी ली। बैठक में मंदिर में श्रद्धालुओं की आवश्यक सुविधाओं पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे, उपजिलाधिकारी सदर सीमा विश्व कर्मा, मोनिका, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नितिन पांडे, जल निगम के अधिशासी अभियंता केडी भट्ट, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, जागेश्वर मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि भगवान भट्ट आदि मौजूद थे।