{"_id":"60c24c688ebc3e0bfc10eee9","slug":"dharamshala-damaged-bhairav-shiva-temple-and-nandi-flowed-almora-news-hld4272717111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और अतिवृष्टि से दाड़िमखोला में हुआ काफी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और अतिवृष्टि से दाड़िमखोला में हुआ काफी नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में बारिश और अतिवृष्टि से डोबी गधेरे के उफान पर आने से दाड़िमखोला शिव मंदिर की धर्मशाला क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं धर्मशाला के प्रांगण में बने भैरव मंदिर, शिव मंदिर और नंदी भगवान भी बह गए हैं। इसके अलावा क्षेत्र में कृषि भूमि को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
रात्रि में क्षेत्र में काफी बारिश हुई। इससे डोबी गधेरा उफान पर आ गया। गधेरे के ऊफान पर आने से दाड़िमखोला शिव मंदिर की धर्मशाला टूट गई। मंदिर प्रांगण में स्थित भैरव और शिव मंदिर, नंदी भगवान भी गधेरे के उफान की चपेट में आने से बह गए। यही नहीं गधेरे में स्थित पुल भी बह गया। यह पुल दाड़िमखोला और ग्वालाकोट को जोड़ता है। बारिश से निर्माणाधीन दाड़िमखोला-सकनियाकोट मार्ग की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। निर्माणाधीन सड़क के मलबे के बहकर आने से दाड़िमखोला का प्राचीन नौला भी मलबे से पट गया है।
गधेरे के उफाने पर आने से उससे लगी कृषि भूमि का भी कटाव हुआ है। किसानों के खेत भी मलबे से पट गए हैं। गधेरे से लगे एक पॉलीहाउस को भी नुकसान पुहंचा है। जानकारी मिलने पर तहसीलदार अक्षय भट्ट और पटवारी मनोज गिरि ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि क्षति की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेज दी गई है।