{"_id":"6af348f652d003900e072a3c","slug":"devotees-thronged-jageshwar-dham-on-diwali-over-five-thousand-offered-prayers-almora-news-c-232-1-alm1019-150887-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दीपावली पर जागेश्वर धाम में उमड़े श्रद्धालु, पांच हजार से अधिक ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दीपावली पर जागेश्वर धाम में उमड़े श्रद्धालु, पांच हजार से अधिक ने किए दर्शन
Tue, 10 Nov 2026 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। दीपावली पर्व पर जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंगलवार को पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान जागेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की भारी आमद के चलते धाम में दिनभर चहल-पहल रही, वहीं वाहनों का दबाव बढ़ने से पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा। सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे थे।
मंगलवार सुबह से ही जागेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने जागेश्वर मंदिर के साथ ही हनुमान मंदिर, पुष्टि माता, महामृत्युंजय, केदारेश्वर, बटुक भैरव, चंडिका और कुबेर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दूसरी ओर श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या बढ़ने से आर्टोला पार्किंग कई बार पूरी तरह भर गई। इससे वाहनों की पार्किंग को लेकर दबाव बना रहा और यातायात व्यवस्था संभालना चुनौतीपूर्ण रहा। पुलिस चौकी प्रभारी कमित जोशी के नेतृत्व में पुलिस बल और होमगार्ड के जवान सुबह से ही यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे। मंदिर परिसर के साथ ही मार्गों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। जागेश्वर धाम के पुजारी लक्ष्मी दत्त भट्ट का कहना है कि ठंड के बावजूद इन दिनों धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए।